Photo - @sunpictures/Twitter  
मनोरंजन

रजनीकांत की ‘जेलर’ का पहला गाना 'कावला' का पोस्टर जारी, जानें कब रिलीज होगा सॉन्ग

संदीप पांडे

मुंबई : साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) के फैंस के लिए एक बेहद ही अच्छी खबर सामने आई है। एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘जेलर’ (Jailer) का पहला गाना ‘कावला’ (Kaavaalaa) का पोस्टर जारी हो गया है साथ ही गाने के रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। जहां फैंस उनकी फिल्म ‘जेलर’ को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। वहीं वो गाने का पोस्टर और रिलीज डेट जानकर खुशी से उछल पड़े हैं।

फिल्म के ‘कावला’ गाने का पोस्टर सन पिक्चर्स ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। जिसमें तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) का हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है। पोस्टर में तमन्ना ग्रीन कलर के आउटफिट में बेहद बोल्ड दिखाई दे रही हैं। मेकर्स ने पोस्टर को शेयर कर लिखा, “कोन्जाम नृत्य 'कावला'? 'जेलर' का पहला सिंगल आज शाम 6 बजे रिलीज होगा।” फिल्म ‘जेलर’ का पहला गाना ‘कावला’ आज, गुरुवार को शाम छह बजे तमिल भाषा में रिलीज किया जाएगा।    

बता दें कि फिल्म ‘जेलर’ की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है। फिल्म में रजनीकांत एक जेलर की भूमिका में दिखाई देंगे। रजनीकांत इस फिल्म से लंबे समय के बाद पर्दे पर अपनी वापसी कर रहे हैं। यह उनकी 169वीं फिल्म है। नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जेलर’ में रजनीकांत और तमन्ना भाटिया के अलावा मोहनलाल, शिवा राजकुमार, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, विनायकन और वसंत रवि भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म ‘जेलर’ 10 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

Weather Update: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, सिक्किम से जम्मू तक भारी बारिश, बिहार में सबसे ज्यादा खतरा

हैदराबाद भारत में कैसे शामिल हुआ? जानिए सरदार पटेल, निजाम और ऑपरेशन पोलो की पूरी कहानी

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल