रजनीकांत और विष्णु मंचू (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

रजनीकांत ने रिलीज से पहले देखी 'कन्नप्पा', विष्णु मंचू को गले लगाकर दिया पहला रिव्यू, सामने आई फोटो

तेलुगु सिनेमा की मच अवेटेड फिल्म कन्नप्पा इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर भी रिलीज किया गया था। ऐसे में अब रजनीकांत ने फिल्म रिलीज से पहले अपना पहला रिव्यू दे दिया है, तो आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: साउथ इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कन्नप्पा’ लंबे वक्त से सुर्खियों में है। फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म से बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार साउथ सिनेमा में दमदार एंट्री करने जा रहे हैं और फिल्म में भगवान शिव की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

इसके साथ ही फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं विष्णु मंचू और यह एक पौराणिक-धार्मिक कथा पर आधारित ग्रैंड विजुअल ट्रीट के रूप में दर्शकों के सामने पेश होने वाली है।

दरअसल, ‘कन्नप्पा’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया और उसे काफी सराहना मिल रही है। इसी बीच फिल्म को लेकर पहला रिव्यू भी सामने आया है – और वो भी किसी और का नहीं बल्कि साउथ के थलाइवा रजनीकांत का। रजनीकांत ने प्राइवेट स्क्रीनिंग में फिल्म देखी और इसके बाद उनके रिएक्शन ने फिल्म की टीम के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

विष्णु मंचू ने रजनीकांत संग शेयर की तस्वीरें फिल्म के हीरो विष्णु मंचू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपने भाव साझा करते हुए लिखा कि “कल रात रजनीकांत अंकल ने ‘कन्नप्पा’ देखी। फिल्म खत्म होते ही उन्होंने मुझे गले लगा लिया और कहा कि उन्हें फिल्म बेहद पसंद आई। यह मेरे करियर का बेहद इमोशनल मोमेंट था। 22 सालों से मैं इस पल का इंतजार कर रहा था।”

फिल्म में मोहन बाबू, मोहनलाल, प्रभास, और काजल अग्रवाल जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म एक वॉरियर की जर्नी को दिखाती है, जो शुरुआत में नास्तिक होता है, लेकिन बाद में भगवान शिव का परम भक्त बन जाता है।

‘कन्नप्पा’ की कहानी 

कहानी थिन्नन (विष्णु मंचू) नाम के एक वीर योद्धा की है, जो अपने गांव की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है। अपने संघर्षों और अनुभवों के दौरान वह ऐसे मोड़ पर पहुंचता है, जहां उसकी आस्था भगवान शिव में परिवर्तित होती है। ट्रेलर में जहां एक ओर भव्य वीएफएक्स और ऐतिहासिक माहौल दिखाया गया है, वहीं अक्षय कुमार का शिव अवतार दर्शकों को रोमांचित करता है।

इस दिन थिएटर में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और उम्मीद की जा रही है कि यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका करेगी। रजनीकांत जैसे लीजेंड की सराहना मिलने के बाद ‘कन्नप्पा’ के लिए फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता