रजनीकांत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

जेलर 2 की ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने को तैयार रजनीकांत, लाखों टिकट बिके और सैकड़ों शो हुए हाउसफुल

Jailer 2 Record: रजनीकांत की जेलर 2 रिलीज से पहले धमाल मचा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 43.01 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। फिल्म ने बुकिंग के मामले में भूत बंगला समेत 10 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

सोनाली झा

Highlights

  • रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया।

  • सैकनिल्क के मुताबिक, ब्लॉक सीटों सहित एडवांस बुकिंग कलेक्शन 43.01 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

  • ओपनिंग डे के लिए 11.76 लाख टिकट बिकने की जानकारी सामने आई।

Rajinikanth Jailer 2 Advance Booking: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज से पहले ही टिकटों की बिक्री ने फिल्म को चर्चा में ला दिया है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

सैकनिल्क के मुताबिक, मंगलवार शाम 6 बजे तक 'जेलर 2' ने चार दिनों की एडवांस बुकिंग में ब्लॉक सीटों सहित करीब 43.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाकर फिल्म की कमाई लगभग 37.41 करोड़ रुपये बताई गई है। फिल्म की रिलीज से पहले टिकटों की इतनी बिक्री इसके प्रति दर्शकों की उत्सुकता को दिखाती है।

ओपनिंग डे के लिए बिके लाखों टिकट

अभिनेता रजनीकांत की फिल्म के पहले दिन के लिए भी जबरदस्त बुकिंग दर्ज की गई है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, ओपनिंग डे के लिए फिल्म के 11.76 लाख टिकट बिक चुके हैं। इसके लिए 10,609 शो निर्धारित किए गए हैं और ऑक्यूपेंसी करीब 35 प्रतिशत बताई गई है। वहीं, 649 शो हाउसफुल हो चुके हैं। हालांकि, रिलीज के बाद ही फिल्म की वास्तविक कमाई का पता चलेगा।

तमिलनाडु में सबसे ज्यादा कमाई

एडवांस बुकिंग के मामले में तमिलनाडु फिल्म का सबसे मजबूत बाजार बना हुआ है। यहां फिल्म ने करीब 10.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कर्नाटक में 5.54 करोड़ रुपये और केरल में 4.87 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज की गई। तेलंगाना में फिल्म ने 1.80 करोड़ और आंध्र प्रदेश में 1.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। दिल्ली में भी फिल्म के टिकटों की बिक्री जारी है।

स्टारकास्ट ने बढ़ाई फिल्म की चर्चा

नेलसन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी 'जेलर 2' में रजनीकांत के साथ मोहनलाल, विद्या बालन, मिर्ना मेनन, योगी बाबू, विनायकन और शिवा राजकुमार जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए ट्रेड जगत को इसके ओपनिंग डे से बड़ी उम्मीदें हैं। अब देखना होगा कि रिलीज के बाद रजनीकांत की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस