लाफ्टर शेफ 2 में होगी रजत दलाल की धांसू एंट्री 
मनोरंजन

लाफ्टर शेफ 2 में होगी रजत दलाल की धांसू एंट्री, एल्विश यादव के साथ मिलकर मचाएंगे धमाल

लाफ्टर शेफ 2 में जल्द ही बिग बॉस 18 फेम रजत दलाल की एंट्री होने वाली है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। रजत इस शो में एल्विश यादव का साथ देने के लिए पहुंचेगे।

सोनाली झा

मुंबई: टीवी का पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। शो में जहां एक ओर टेलीविजन और सोशल मीडिया के बड़े सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं, वहीं अब इसमें एक और मजेदार ट्विस्ट आने वाला है। 'बिग बॉस 18' फेम रजत दलाल जल्द ही इस शो में एंट्री लेने वाले हैं और वो शो में एल्विश यादव का साथ देते हुए नजर आएंगे।

शो को भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह होस्ट कर रहे हैं, और इसमें अंकिता लोखंडे, रुबिना दिलैक, अली गोनी, करण कुंद्रा, समर्थ जुरैल, कृष्णा अभिषेक जैसे सितारे भी भाग ले रहे हैं। अब रजत दलाल की एंट्री ने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। हाल ही में कलर्स चैनल के इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए एक प्रोमो वीडियो में रजत दलाल शो में मजेदार अंदाज में शामिल होते दिख रहे हैं।

रजत दलाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि मुझे तो चाय बनाना भी बड़ी उपलब्धि लगती है। जब मुझे शो का इनविटेशन मिला, तो पहले थोड़ा अजीब लगा, लेकिन जब पता चला कि एल्विश भाई के साथ जोड़ी बन रही है, तो तुरंत हां कर दी। अपने भाई के साथ तो मैं कुकिंग का ये युद्ध भी जीत सकता हूं। शो में एक मजेदार मोमेंट तब आया जब सभी कंटेस्टेंट्स इमाम दस्ते में मसाला कूट रहे थे।

अंकिता लोखंडे, रजत से कहती हैं कि रजत भाई, मेरा भी कूट दो ना, लेकिन रजत मजाकिया अंदाज में मना कर देते हैं। जब वह कृष्णा अभिषेक के पास जाती हैं और कहती हैं कि देवर जी, मेरा मसाला भी डाल दो, तब भी उन्हें निराशा हाथ लगती है। इस सीन में सभी कंटेस्टेंट्स की मस्ती और हंसी मजाक देखने लायक है। रजत दलाल और एल्विश यादव की जोड़ी पहले ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पॉपुलर है, और अब टीवी पर साथ आने से फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है। ‘लाफ्टर शेफ 2’ में इन दोनों की जुगलबंदी निश्चित तौर पर दर्शकों को खूब गुदगुदाने वाली है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी