Photo- R Madhavan Instagram  
मनोरंजन

आर माधवन को अपने बेटे वेदांत माधवन पर हुआ गर्व, स्वीमिंग चैंपियनशिप में जीता ये मेडल

संदीप पांडे

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) आर माधवन (R Madhavan) को अपने बेटे (Son) वेदांत माधवन (Vedant Madhavan) पर बहुत गर्व है, क्योंकि वेदांत माधवन कड़ी मेहनत के साथ अपने काम के प्रति काफी रूचि रखते है। इतना ही नहीं वो भारत के लिए मेडल भी हासिल कर चुके है। वहीं एक बार फिर वेदांत माधवन तैराकी चैंपियनशिप में दूसरे नंबर पर रहे। जिसके लिए उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया है। ये मेडल उन्होंने स्वीमिंग चैंपियनशिप को जीतकर लिया है। वेदांत माधवन ने 1500 मीटर की तैराकी को 15.57.86 के समय में पूरा कर जीत का झंडा लहराया है।

जिससे आर माधवन का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उन्होंने अपने बेटे के इस जीत की खुशी को अपने फैंस के साथ भी शेयर किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर स्विमिंग फेडरेशन के एक ट्विट के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा, 'आप लोगों के आशीर्वाद से और भगवान की कृपा से सजन प्रकाश और वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में द डेनिश ओपन में भारत के लिए गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल किया। इस जीत का श्रेय कोच प्रदीप सर है। जिसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद!, एसएफआई और एएनएसए हमें बहुत गर्व है।'

इतना ही नहीं आर माधवन ने अपने इन्स्टाग्राम पर भी एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वेदांत माधवन को मेडल पहनाया जा रहा है। उनके इस जीत के लिए उन्हें फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें बधाईयां दे रहे है।

जिसमें शिल्पा शेट्टी, रोनित बोस रॉय, शमिता शेट्टी, ईशा गुप्ता और दर्शन कुमार जैसे कई सितारों ने वेदांत माधवन को इस जीत के लिए बधाई दी। आर माधवन इससे बहुत खुश है और खुद को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

परिवार उजड़ गए, कई जिंदगियां तहस-नहस... विभाजन विभीषिका पर पीएम मोदी ने याद दिलाया इतिहास का वो काला पन्ना

RSS पर नकेल कसने की तैयारी में कर्नाटक सरकार? सरकारी जमीनों के इस्तेमाल पर नए बिल को मंजूरी, मचा बवाल

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में रेड तो उत्तराखंड-ओडिशा समेत 5 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7; नासिक में सुबह-सुबह आया भूकंप

PM मोदी की नींद उड़ी- राहुल गांधी का तंज, चीन, विदेश नीति और युवाओं के मुद्दे पर केंद्र को घेरा