प्रियंका चोपड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने दिया फैंस को बड़ा तोहफा, 10 साल बाद लौटेगी नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'वेंटिलेटर'

Priyanka Chopra Ventilator 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने प्रोडक्शन बैनर के 10 साल पूरे होने पर पॉपुलर मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' के सीक्वल की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

यति सिंह

Highlights

  • प्रियंका चोपड़ा ने 'वेंटिलेटर 2' का किया ऑफिशियल अनाउंसमेंट।

  • पर्पल पेबल पिक्चर्स के 10 साल पूरे होने पर मिली खुशखबरी।

  • राजेश मापुस्कर एक बार फिर करेंगे फिल्म का डायरेक्शन।

  • 'वेंटिलेटर 2' साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

Ventilator 2 Announcement: फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रखने वाले स्टार्स के लिए कुछ शुरुआती प्रोजेक्ट्स बेहद खास होते हैं, जो उनके पूरी जर्नी की नींव रखते हैं। ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के लिए भी कुछ ऐसा ही जुड़ाव अपनी पहली फिल्म से रहा है।

अपने प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स के 10 साल पूरे होने के खास मौके पर उन्होंने एक ऐसी घोषणा की है जिसने उनके फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है। एक्ट्रेस ने आधिकारिक तौर पर अपनी नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म 'वेंटिलेटर' के सीक्वल यानी 'वेंटिलेटर 2' लाने का ऐलान किया है।

10 साल बाद उसी खास सफर पर वापसी

जब साल 2016 में इस बैनर तले पहली फिल्म रिलीज हुई थी, तब इंडस्ट्री में एक नया प्रयोग किया गया था। इस 10 साल के लंबे सफर को याद करते हुए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं शेयर कीं और बताया कि कैसे उन्होंने सार्थक और असरदार कहानियां कहने का संकल्प लिया था।

'वेंटिलेटर' प्रियंका चोपड़ा की टीम के लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक ऐसा मील का पत्थर थी जिसने उनके प्रोडक्शन हाउस को एक नई पहचान दिलाई थी। अब पूरे 10 साल बाद इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने साबित कर दिया है कि वह मराठी सिनेमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर कितनी गंभीर हैं।

पुरानी टीम के साथ जुड़ेगी नई कहानी

इस सीक्वल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके डायरेक्शन की कमान एक बार फिर जाने-माने डायरेक्शन राजेश मापुस्कर को ही सौंपी गई है। ओरिजिनल फिल्म को अपनी बेहतरीन कलाकारी से सजाने वाले मापुस्कर ही इसके सीक्वल का डायरेक्शन करेंगे।

फिल्म के निर्माण की बात करें तो इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ डॉक्टर मधु चोपड़ा और खुद डायरेक्शन राजेश मापुस्कर भी अपनी अहम किरदान निभाएंगे। यह प्रोजेक्ट पर्पल पेबल पिक्चर्स और मैगिज पिक्चर्स के संयुक्त बैनर तले आगे बढ़ाया जा रहा है।

फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में देगी दस्तक

फिल्म के मेकर्स ने भले ही अभी तक इसकी स्टार कास्ट या शूटिंग के सटीक शेड्यूल से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन यह साफ कर दिया है कि यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी। शुरुआती दौर की जानकारियों के अनुसार मेकर्स इस बार भी फिल्म की कहानी को उतना ही दमदार और पारिवारिक बनाने की तैयारी में हैं जितना की इसका पहला भाग था।

पहली फिल्म से जुड़ा नेशनल अवॉर्ड का इतिहास

ओरिजिनल फिल्म की बात करें तो उसकी कहानी गणेशोत्सव के दौरान एक हॉस्पिटल के इर्द-गिर्द घूमती थी, जहां परिवार के सभी लोग अपने बुजुर्ग रिश्तेदार गजानन की खातिर इकट्ठा होते हैं। उस फिल्म में आशुतोष गोवारिकर, जितेंद्र जोशी, सुलभ आर्या और खुद प्रियंका चोपड़ा की स्पेशल एंट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

इस मराठी फिल्म ने अपनी शानदार सफलता के दम पर 3 नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए थे, जिनमें राजेश मापुस्कर का बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार भी शामिल था। अब देखना यह होगा कि यह नया सीक्वल दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।

AI में आत्मनिर्भर बनाएगी IIT: केंद्र सरकार दे रही प्रोत्साहन, देश को आत्मनिर्भर बनाने की ऐसी है तैयारी

40 लाख युवा हथियार के साथ खड़े है, इरफान अंसारी के बयान पर BJP का पलटवार, राहुल गांधी का भी जिक्र

साहसी युवती को तोड़ दिया, निशा कुमारी की मौत से झारखंड में आक्रोश, CBI जांच की मांग, हेमंत सरकार बनी तमाशबीन

E20 पेट्रोल में 31.2% तक इथेनॉल, कर्नाटक की लैब जांच में बड़ा खुलासा, 5 में से 4 पेट्रोल पंप फेल, घटा माइलेज!

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारी