मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा ने इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, लगाया ये आरोप

सोनू शुक्ला

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) की बहन मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) हमेशा किसकी ना किसकी कारन सुर्खियों में आज जाती है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। मीरा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार मीरा अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के वजह से खबरों में आ गई है। मीरा ने हाल ही में मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज करवाया है।

मीरा ने एक इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया है। मीरा ने इंटीरियर डिजाइनर पर धोखा दारी का आरोप लगाया है। मीरा ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। मीरा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट कर शहर में रहने वाली अकेली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया है। 

मीरा ने लिखा- 'अगर कोई लड़की शहर में अकेली रह रही है तो उसकी मदद हर हाल में की जानी चाहिए।‌' साथ ही मीरा ने अपनी पोस्ट में सीएमओ महाराष्ट्र, संजय राउट और उद्धव ठाकरे को टैग भी किया हैं। 

गौरतलब है कि मीरा चोपड़ा ने मुंबई में हाल ही में एक घर ख़रीदा था। जिसके लिए इंटीरियर डिज़ाइनर राजिंदर दीवान को हायर किया गया था। काम चल ही रहा था तभी अचानक मीरा को शूटिंग के लिए बनारस जाना पड़ा। मीरा चोपड़ा और इंटीरियल डिज़ाइनिंग के बीच 17 लाख रुपये की डील भी हुई। जिसका मीरा ने 50% अडवांस पेमेंट कर दिया था। 

बनारस वापस आने के बाद मीरा को पता चला कि घर में इस्तेमाल मटीरियरल घटिया क्वॉलिटी के थे। तभी मीरा ने इंटीरियर डिज़ाइनर से इस के बारे में बात की। तभी इंटीरियर डिज़ाइनर ने मीरा के साथ अब्यूसिव लैंग्वेज़ में बात करने लगा। इसके बाद इंटीरियर डिज़ाइनर ने उन्हें उनके ही घर से धक्का देकर निकाल दिया। साथ ही मीरा से कहा गया वह कुछ भी गलत न बोले वर्ना वर्कर्स काम करना बंद कर देंगे।

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अजय राय का राज्यपाल को पत्र बोले- ईमानदार अफसरों का मनोबल न टूटे

अमित शाह के कार्यक्रम में मुस्लिम अधिकारियों की एंट्री बैन, महुआ मोइत्रा ने गृहमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

क्या बदलेगा महाराष्ट्र-कर्नाटक का नक्शा? सीमा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा अपडेट, जानिए CJI ने क्या कहा