प्रियंका चोपड़ा ने बताया हेड ऑफ स्टेट की शूटिंग के वक्त हुए हादसे में जा सकती थी उनकी आंख 
मनोरंजन

हादसे में जा सकती थी प्रियंका चोपड़ा की आंख, देसी गर्ल ने साझा किया डरा देने वाला अनुभव

प्रियंका चोपड़ा ने खुद से जुड़ा एक डरा देने वाला अनुभव शेयर किया है और बताया है कि फिल्म हेड ऑफिस स्टेट की शूटिंग के वक्त उनके साथ एक दुर्घटना हुई थी जिसकी वजह से उनकी एक आंख जा सकती थी।

अनिल सिंह

प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म हेड ऑफ स्टेट को लेकर इस समय चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए एक हादसे का जिक्र करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग के वक्त उनकी एक आंख की रोशनी जा सकती थी, मगर उपरवाले की दुआ से हादसे के बाद सिर्फ आइब्रो पर चोट आई और आंख बच गई।

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में जिम फलान के टॉक शो में हिस्सा लिया। शो में हिस्सा लेने के दौरान देसी गर्ल ने खुद से जुड़े एक डरावने हादसे को साझा किया और बताया कि फिल्म हेड ऑफिस स्टेट की शूटिंग के वक्त उनके आइब्रो में चोट लगी थी। दरअसल वह खुशनसीब थी जो उनकी आंख बच गई। वह चोट उनके आंख में लगने वाली थी। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि कमरे के मैट बॉक्स से उनका सर जाकर टकराया और उनके आइब्रो में चोट लग गई। बरौनी का एक हिस्सा उखड़ गया था। जरा सा भी इधर-उधर होता तो वह चोट सीधे आंख में लग जाती।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब प्रियंका चोपड़ा शूटिंग के दौरान घायल हुई हो, वह कई बार शूट करते वक्त घायल हो चुकी हैं। घायल होने के बाद वो कई बार अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर चुकी हैं। लेकिन इस हादसे का जिक्र उन्होंने खासतौर पर किया, क्योंकि उन्होंने बताया कि चोट लगने के बावजूद उन्होंने वह शूटिंग पूरी की थी। क्योंकि वह दोबारा बारिश में शूट करना नहीं चाहती थी और उन्हें उस काम को हर हाल में पूरा करना था। प्रियंका चोपड़ा के काम की अगर बात करें तो वह हेड ऑफ स्टेट नाम की एक्शन कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ जॉन सीना भी नजर आएंगे। प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म 2 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए