प्रियंका चोपड़ा के लिए जब डायन बनी थी मां 
मनोरंजन

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के लिए जब डायन बनी थी मां, खुद मधु चोपड़ा ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने प्रियंका की सुरक्षा से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया है और बताया है कि मैं इसके लिए डायन की तरह सेट के बाहर बैठी थी।

अनिल सिंह

Priyanka Chopra Mother Madhu Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल अब हॉलीवुड की जबरदस्त अभिनेत्री बन गई है। प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है और उनकी मां मधु चोपड़ा भी चर्चा में रहती हैन। खुद मधु चोपड़ा ने अब बताया है कि प्रियंका चोपड़ा की सुरक्षा के लिए वह डायन की तरफ फिल्म के सेट पर बैठा करती थी। मधु चोपड़ा ने बताया कि शुरुआती दौर में वह प्रियंका चोपड़ा के साथ लगभग सारी शूटिंग पर पहुंचती थी। इसके पीछे का कारण भी उन्होंने बताया कि वह प्रियंका चोपड़ा को ही सिर्फ सुरक्षित महसूस नहीं कराना चाहती थी, बल्कि वह उस से अपने दिल को भी तसल्ली देना चाहती थी।

पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा के साथ शूटिंग सेट पर जाने की बेहद दिलचस्प कहानी सुनाई। मधु चोपड़ा ने बताया कि शुरुआती दिनों में मैं सेट पर डायन की तरह बैठी थी। वह बहुत छोटी थी और बहुत सुरक्षित माहौल से आई थी। हम बाहरी लोग थे और हमने सुना था कि यह एक अच्छी जगह नहीं है। वह हमारी इकलौती बेटी है इसलिए हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे। यही कारण है कि मैं उसके साथ लगभग हर फिल्म की शूटिंग के दौरान पहुंच जाया करती थी।

जब मधु चोपड़ा से यह पूछा गया कि युवा अभिनेता और अभिनेत्री के माता-पिता को इंडस्ट्री में और अधिक शामिल होना चाहिए। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि नहीं पेशेवर लोग इसे बेहतर तरीके से संभाल पाते हैं। मधु ने घटना को याद करते हुए बताया कि एक बार एक निर्देशक ने उनसे कहा कि वह उन्हें अकेले ही कहानी सुनाएंगे और मुझे बाहर जाने के लिए कहा मैं वहां से चली गई, इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने वह फिल्म करने से मना कर दिया। प्रियंका चोपड़ा को कभी भी फिल्म खोने का डर नहीं था। वह हमेशा से ही बहुत निर्णायक रही। उसके पास हमेशा प्लान बी भी तैयार रहता था। उन्होंने अपना रास्ता बनाया और उस रास्ते पर चली। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि मधु चोपड़ा एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा की सुरक्षा पर दिए गए इस बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई है।

अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, विदेश जाने की मिली सशर्त मंजूरी, कलकत्ता HC का फैसला पलटा

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में गृह मंत्री देंगे जवाब, सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब