प्रियंका चोपड़ा ने लंदन वेकेशन की तस्वीर शेयर की (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने लंदन वेकेशन से शेयर की फैमिली टाइम की झलक, बेटी मालती संग क्यूट मोमेंट्स हुए वायरल

Priyanka Chopra Vacation: प्रियंका चोपड़ा ने लंदन वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इनमें वह पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं।

सोनाली झा

Priyanka Chopra London: बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समर वेकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वह पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उनके फैमिली मोमेंट्स पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

प्रियंका द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनकी नन्ही बेटी मालती मैरी बेहद प्यारे अंदाज में अपनी मां के बालों से हेयर क्लिप निकालती दिखाई दे रही हैं। मां-बेटी का यह क्यूट बॉन्ड फैंस को खूब पसंद आया और लोगों ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी की बारिश कर दी। प्रियंका अक्सर अपनी बेटी के साथ बिताए खास पलों को सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं और इस बार भी उन्होंने फैंस को अपनी फैमिली लाइफ की खूबसूरत झलक दिखाई।

लंदन की इन चीजों ने जीता प्रियंका का दिल

पोस्ट के साथ प्रियंका ने एक लंबा कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि लंदन में बिताया गया समय उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने लिखा कि परिवार के साथ समय बिताना, विंबलडन के मैच देखना, रॉयल बॉक्स की मेहमाननवाजी का अनुभव लेना, कई बड़ी हस्तियों से मिलना, स्ट्रॉबेरी और क्रीम का स्वाद चखना, हाइड पार्क में घूमना और एस्प्रेसो मैकियाटो का आनंद लेना उनके इस ट्रिप की सबसे यादगार बातें रहीं।

पहले भी शेयर की थी अमेरिका की झलक

प्रियंका तस्वीरों में कभी लजीज व्यंजनों का स्वाद लेती नजर आती हैं तो कभी खूबसूरत लोकेशनों पर सुकून के पल बिताती दिखाई देती हैं। इससे पहले प्रियंका ने अमेरिका के फोर्थ ऑफ जुलाई सेलिब्रेशन से पहले अपने बेडरूम की खिड़की से दिखाई देने वाली आतिशबाजी की तस्वीर साझा की थी। उस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि बिस्तर से हैप्पी ऑलमोस्ट फोर्थ।

हॉलीवुड में बनाई अलग पहचान

प्रियंका चोपड़ा का अमेरिका से जुड़ाव काफी पुराना रहा है। बचपन में उन्होंने कुछ साल अमेरिका में पढ़ाई की थी और बाद में बॉलीवुड में सफलता हासिल करने के बाद हॉलीवुड का रुख किया। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत म्यूजिक इंडस्ट्री से की और फिर साल 2015 में अमेरिकी टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ से वैश्विक पहचान बनाई।

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद