प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

निक जोनस ने खोला राज, भाई केविन की वजह से हुई प्रियंका चोपड़ा से पहली बातचीत, वायरल हुआ पहला मैसेज

Priyanka Chopra And Nick Jonas Love Story: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी की शुरुआत X पर भेजे गए एक मैसेज से हुई थी। जोनस ब्रदर्स पॉडकास्ट में निक ने पहली चैट का स्क्रीनशॉट दिखाया।

सोनाली झा

Priyanka Chopra And Nick Jonas First Chat: बॉलीवुड और हॉलीवुड की चर्चित जोड़ी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल की लव स्टोरी की शुरुआत एक छोटे से सोशल मीडिया मैसेज से हुई थी। अब कई साल बाद निक जोनस ने उस पहली बातचीत का खुलासा किया है और बताया कि उन्होंने प्रियंका को पहला मैसेज क्या भेजा था।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा जोनस ब्रदर्स के पॉडकास्ट में शामिल हुईं, जहां निक जोनस और उनके भाई भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान निक ने अपनी और प्रियंका की पहली चैट का स्क्रीनशॉट दिखाते हुए पूरी कहानी शेयर की। निक जोनस ने बताया कि उनकी और प्रियंका की मुलाकात करवाने में उनके बड़े भाई केविन जोनस की अहम भूमिका रही। केविन ने निक को प्रियंका की हॉलीवुड सीरीज 'क्वांटिको' देखने की सलाह दी थी।

भाई केविन जोनस बने थे क्यूपिड

निक ने बताया कि सीरीज देखने के बाद उन्होंने शहर में प्रियंका का एक बड़ा बिलबोर्ड देखा, जो 'क्वांटिको' के प्रमोशन के लिए लगाया गया था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रियंका को सर्च किया और देखा कि वह उन्हें पहले से फॉलो कर रही हैं। हालांकि, पॉडकास्ट के दौरान प्रियंका ने मुस्कुराते हुए इस बात से इनकार किया कि वह पहले से निक को फॉलो कर रही थीं।

ऐसा था निक का पहला मैसेज

निक जोनस ने पॉडकास्ट में वह पहला मैसेज भी पढ़कर सुनाया, जिसने उनकी लव स्टोरी की शुरुआत की थी। उन्होंने प्रियंका को लिखा था कि हेलो, मैंने कुछ लोगों से सुना है कि हमें मिलना चाहिए। मैं भी उनकी बात से सहमत हूं। क्या आप जल्द ही लॉस एंजेलिस में होंगी? यही वह संदेश था, जिसने दोनों के बीच बातचीत का रास्ता खोला।

प्रियंका ने दिया था ऐसा जवाब

प्रियंका ने जवाब में लिखा कि हे, ग्राहम ने तुम्हारे बारे में काफी कुछ बताया है। चलो टेक्स्ट मैसेज पर बात करते हैं, वहां ज्यादा प्राइवेट रहेगा। मेरी टीम इस अकाउंट को एक्सेस कर सकती है। इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। उनकी शादी भारतीय और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी।

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका

NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य