प्रेमानंद महाराज, नीम करोली बाबा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

सिर्फ एक्टिंग नहीं, करनी होगी साधना...नीम करोली बाबा की फिल्म को लेकर प्रेमानंद महाराज की बड़ी चेतावनी

Neem Karoli Baba Film: प्रेमानंद जी महाराज ने नीम करोली बाबा पर बन रही फिल्म हनुमान अंश को लेकर खास सावधानियां बताईं, जिन्हें मेकर्स को जरूर अपनाना चाहिए।

स्नेहा मौर्या

Neem Karoli Baba Film Premanand Maharaj Warning: नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म का ऐलान हाल ही में किया गया था, जिसके बाद श्रद्धालुओं और फिल्म प्रेमियों के बीच उत्साह देखने को मिला। माना जाता है कि नीम करोली बाबा हनुमान जी के सिद्ध अवतार थे और देश-विदेश के लाखों भक्त उनके प्रति गहरी आस्था रखते हैं।

फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर हाल ही में प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महापुरुषों पर आधारित फिल्म बनाने को लेकर मार्गदर्शन मांगा। इस पर प्रेमानंद महाराज ने विस्तार से बताया कि ऐसे विषयों पर काम करते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

प्रेमानंद महाराज की बड़ी चेतावनी

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि महापुरुषों का चरित्र बेहद पवित्र और अनुकरणीय होता है, इसलिए उनके जीवन को पर्दे पर दिखाते समय कोई भी ऐसा दृश्य या अभिनय नहीं होना चाहिए, जो गलत या अपमानजनक लगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महापुरुषों के जीवन को देखकर दर्शकों के भीतर वैराग्य, भक्ति और ज्ञान की भावना जागृत होनी चाहिए, न कि सांसारिकता या मनोरंजन के नाम पर कुछ अनुचित प्रस्तुत किया जाए।

उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि फिल्म की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए ऐसे विषय या दृश्य शामिल नहीं करने चाहिए, जो महापुरुषों के वास्तविक जीवन से मेल न खाते हों। उनके अनुसार, यदि केवल दर्शकों को आकर्षित करने के लिए कहानी में बदलाव किया जाता है, तो यह महापुरुषों के प्रति अपराध के समान हो सकता है। इसलिए जो तथ्य प्रमाणित रूप से उपलब्ध हैं, उन्हीं के आधार पर कहानी को प्रस्तुत करना चाहिए।

इतना ही नहीं, प्रेमानंद महाराज ने उन कलाकारों के लिए भी विशेष सलाह दी, जो ऐसे पवित्र किरदार निभाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी महापुरुष का अभिनय करने से पहले कलाकारों को कुछ समय तक साधना करनी चाहिए। साथ ही संतों का संग, सात्विक भोजन और पवित्र आचरण अपनाना जरूरी है, ताकि किरदार में सच्चाई और गहराई दिखाई दे सके।

इस जून में फिल्म होगी रिलीज

बताया जा रहा है कि नीम करोली बाबा पर बन रही फिल्म हनुमान अंश जून 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ बुंदेली और ब्रज भाषा में भी दर्शकों के लिए पेश किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माण की जिम्मेदारी अनुप्रिया नागर, नम्रता जी और रागिनी एस ने संभाली है।

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट