प्रीति सिमोस (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

लोगों ने पागल कहा…कपिल शर्मा शो छोड़ने पर पहली बार बोलीं प्रीति सिमोस, टीवी इंडस्ट्री पर किया बड़ा खुलासा

द कपिल शर्मा शो की प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस ने पहली बार अपने शो छोड़ने को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया कि कैसे लोग उन्हें सिर्फ किसी की गर्लफ्रेंड और एक्स-गर्लफ्रेंड के रूप में पहचानते थे।

अपूर्वा नायक

Preeti Simoes Opens Up On Quitting Kapil Sharma Show: छोटे पर्दे की जानी-मानी प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस ने पहली बार अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है। प्रीति सिमोस टीवी इंडस्ट्री के सबसे फेमस कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो की प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुकी है।

हालांकि कुछ कारणों के चलते प्रीति सिमोस ने बीच में ही इस शो को छोड़ दिया था। इसी को लेकर पहली बार प्रीति ने एक इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए है। एक इंटरव्यू में प्रीति ने बताया कि उस समय कई लोगों ने द कपिल शर्मा शो को छोड़ने के उनके फैसले पर सवाल उठाए थे और उसे गलत बताया था। इतना ही नहीं कई लोगों ने उन्हें पागल तक कह दिया था। ऐसा इसीलिए क्योंकि उनके अनुसार, वो शो उस समय का सबसे बड़ा शो हुआ करता था।

कॉमेडी शो तक लिमिट पहचान

इस इंटरव्यू में प्रीति सिमोस ने बताया कि लंबे समय तक उनकी पहचान सिर्फ कॉमेडी शो के प्रोड्यूसर के तौर पर ही सीमित बनी रही। हालांकि कई लोगों को ये भी उम्मीद थी कि वे हमेशा की तरह कॉमेडी शो ही प्रोड्यूज करेगी। लेकिन फिर जिंदगी में एक ऐसा भी समय आया जब उन्होंने खुद से पूछा वो अपने करियर में आखिर करना क्या चाहती है। इसी सोच ने उन्हें लीग से हटकर कुछ अलग करने की हिम्मत दी।

आखिरी शो दिलाता है इंडस्ट्री में पहचान

इस इंटरव्यू के दौरान प्रीति ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री में आखिरी प्रोजेक्ट ही आपकी पहचान तय करता है। जब तक किसी शो का प्रोमो चल रहा होता है या वह चर्चा में होता है, तब तक लोगों का ध्यान बना रहता है। इसके बाद एक्टर्स और क्रिएटर्स को खुद को फिर से साबित करना पड़ता है।

पर्सनल लाइफ को लेकर भी कही बड़ी बात

प्रीति सिमोस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि लंबे समय तक लोग उन्हें सिर्फ किसी की गर्लफ्रेंड के रूप में ही जानते रहे है। रिश्ता खत्म होने के बाद भी उनकी पहचान उसी शख्स के नाम से जुड़कर रह गई। यहां तक की मीडिया में भी उन्हें किसी की एक्स गर्लफ्रेंड कहकर ही बुलाया जाने लगा था। उनका मानना है कि जब किसी महिला का नाम किसी बड़े स्टार से जुड़ता है तो उसके काम से ज्यादा उसकी निजी जिंदगी सुर्खियों में रहती है

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना