प्रणित मोरे की जर्नी बनी इंस्पिरेशन 
मनोरंजन

स्टैंडअप से स्टेज तक, प्रणित मोरे की जर्नी बनी इंस्पिरेशन, अब बिग बॉस 19 फाइनल में धमाकेदार एंट्री

Pranit More Bigg Boss 19: प्रणित मोरे की जर्नी संघर्ष, हिम्मत और सफलता की प्रेरक कहानी है। मुंबई की चॉल में जन्मे प्रणित ने आर्थिक मुश्किलों के बावजूद पढ़ाई में हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सोनाली झा

Pranit More Career Journey: ‘बिग बॉस 19’ में अपनी हाजिरजवाबी, मासूम पर्सनैलिटी और मज़ेदार अंदाज से दर्शकों के दिलों पर छा चुके प्रणित मोरे की लाइफ किसी बॉलीवुड स्क्रिप्ट से कम नहीं है। आज वो देशभर में पहचान बना चुके हैं, लाखों फैंस उन्हें फॉलो करते हैं, और फिनाले में जगह बनाकर उन्होंने अपने कड़े संघर्ष को टैगलाइन की तरह साबित कर दिया है, अगर हिम्मत है, तो मंज़िल मिलती ही है। लेकिन उनका ये सफर चॉल की एक छोटी-सी खिड़की से शुरू हुआ था।

1 जनवरी 1992 को मुंबई के एक साधारण परिवार में जन्मे प्रणित मोरे का बचपन तंग आर्थिक हालातों के बीच बीता। रहने के लिए चॉल, कम साधन, लेकिन सपने बहुत बड़े। पढ़ाई में वे हमेशा होशियार रहे। उन्होंने के.जे. सोमैया कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स से ग्रैजुएशन किया और इसके बाद वेलिंगकर इंस्टिट्यूट से मार्केटिंग में एमबीए पूरा किया, जहां उन्होंने अपने आत्मविश्वास को नई दिशा दी।

पहली नौकरी और कॉमेडी की दुनिया की ओर मोड़

एमबीए के बाद प्रणित ने एक ऑटोमोबाइल शोरूम में सेल्स असिस्टेंट की नौकरी की, लेकिन दिल कहीं और था, लोगों को हंसाने में। उन्होंने ‘कैनवास लाफ क्लब’ के ओपन माइक में हिस्सा लिया, जहां उनका टैलेंट चमक उठा और उन्हें ‘ओपन माइक मावेरिक’ मिला खिताब। यही वो मोड़ था, जहां उनकी कॉमेडी जर्नी की नींव रखी गई।

रेडियो जॉकी बने और बड़े इवेंट्स पर छाए

ओपन माइक की सफलता के बाद रेडियो जगत ने प्रणित को नोटिस किया। उन्होंने मिर्ची एफएम में रेडियो जॉकी और कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम किया। उनकी आवाज, टाइमिंग और ह्यूमर ने उन्हें लोगों की पसंद बना दिया। इसके बाद वे फिल्मफेयर मराठी, फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स जैसे बड़े इवेंट्स के होस्ट भी बने, जहां उनकी प्रेजेंस ने सभी को प्रभावित किया। रेडियो छोड़कर प्रणित ने पूरी तरह स्टैंडअप कॉमेडी अपनाई। 'बाप को मत सिखा' और 'बैक बेंचर' जैसे उनके शो सुपरहिट हुए।

स्टैंडअप कॉमेडी ने बदल दी किस्मत

सोशल मीडिया पर प्रणित 'महाराष्ट्रीयन भाऊ' के नाम से वायरल हुए और देखते ही देखते उनकी ऑडियंस लाखों में पहुंच गई। जब प्रणित 'बिग बॉस 19' में पहुंचे, तो उन्हें देशभर में नई पहचान मिली। उनके ह्यूमर, स्मार्ट गेमप्ले और दिल जीत लेने वाले स्वभाव ने उन्हें टॉप फाइनलिस्ट्स में जगह दिलाई। अब फैंस बेसब्री से फिनाले का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जिस तरह जीवन के हर पड़ाव पर प्रणित ने जीत हासिल की, वैसे ही बिग बॉस की ट्रॉफी भी उन्हीं के हाथ लगे।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी