पॉलिटिकल कॉमेडी मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

शानदार पॉलिटिकल कॉमेडी ने मचाया थिएटर्स में धमाल, अब OTT पर देगी दस्तक, बॉलीवुड में बनेगा हिंदी रीमेक

Political Comedy Satire Film: शार्प राइटिंग और दमदार स्टोरीटेलिंग से दिल जीतने वाली एक पॉलिटिकल कॉमेडी फिल्म अब OTT पर रिलीज के लिए तैयार है। इतना ही नहीं, इसके हिंदी रीमेक राइट्स भी बिक चुके हैं।

स्नेहा मौर्या

Thalaivar Thambi Thalaimaiyil OTT Release Date: पॉलिटिकल कॉमेडी सिनेमा का एक ऐसा जॉनर है, जो ह्यूमर के साथ-साथ समाज और सिस्टम पर करारा कटाक्ष करता है। हाल ही में रिलीज हुई एक ऐसी ही फिल्म ने दर्शकों को अपनी शार्प राइटिंग, स्मार्ट ह्यूमर और मजबूत स्टोरीटेलिंग से काफी प्रभावित किया। थिएटर्स में सफल रन के बाद अब यह फिल्म OTT पर दस्तक देने जा रही है, और इतना ही नहीं इसके बॉलीवुड रीमेक की भी आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है।

कैसी है फिल्म की कहानी?

यह फिल्म एक पॉलिटिकल कॉमेडी सटायर है, जिसकी कहानी एक छोटे से गांव के पंचायत प्रेसिडेंट जीवराथनम के इर्द-गिर्द घूमती है। उसकी जिम्मेदारी सुनने में बेहद आसान लगती है गांव में होने वाली शादी को बिना किसी रुकावट के संपन्न कराना।

लेकिन कहानी उस वक्त दिलचस्प मोड़ ले लेती है, जब शादी वाले घर के ठीक बगल में उसी दिन एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। एक तरफ शादी की खुशियां हैं, तो दूसरी तरफ मातम। दोनों परिवार किसी भी तरह का समझौता करने को तैयार नहीं होते। ऐसे में पंचायत प्रेसिडेंट जीवराथनम को दोनों पक्षों के बीच संतुलन बनाना पड़ता है।

यहीं से फिल्म में हास्य, इमोशन और सामाजिक टकराव का ऐसा सिलसिला शुरू होता है, जो दर्शकों को हंसाने के साथ सोचने पर भी मजबूर करता है। गांव की शांति बनाए रखना अब सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवराथनम की सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है।

यह फिल्म है जीवा स्टारर ‘थलईवर थंबी थलैमयिल’, जो 15 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद, थिएट्रिकल रिलीज के एक महीने के भीतर ही यह फिल्म डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। 12 फरवरी 2026 से यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

बॉलीवुड में कौन बनाएगा रीमेक?

इस तमिल पॉलिटिकल सटायर के हिंदी रीमेक राइट्स प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने खरीद लिए हैं। बोनी कपूर साउथ फिल्मों के सफल हिंदी रीमेक बनाने के लिए जाने जाते हैं। ‘वो सात दिन’, ‘जुदाई’, ‘खुशी’, ‘रन’, ‘नो एंट्री’ और खास तौर पर ‘वांटेड’ जैसी फिल्मों से उन्होंने यह साबित किया है कि रीजनल कहानियों को मेनस्ट्रीम बॉलीवुड में कैसे ढाला जाता है।

फिल्म में जीवा के साथ प्रार्थना नाथन, थम्बी रमैया, अनुराज, इलावरसु, जेनसन धिवाकर, सरजिन कुमार, जयवंत, राजेश पांडियन और अमित मोहन अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह पॉलिटिकल सटायर OTT पर कितना धमाल मचाती है और इसका बॉलीवुड वर्जन दर्शकों को कितना पसंद आता है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला