पीयूष मिश्रा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

पीयूष मिश्रा के साथ हुआ बड़ा हादसा, बाथरूम में फिसलकर टूट गया हाथ, 'दुल्हनिया ले आएगी' के प्रमोशन से हुए बाहर

Piyush Mishra Accident: बॉलीवुड अभिनेता पीयूष मिश्रा बाथरूम में फिसलकर घायल हो गए हैं। हादसे में उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है।

सोनाली झा

Piyush Mishra Injured: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, लेखक और गीतकार पीयूष मिश्रा को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए, जिसके चलते उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। हादसे के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। यही वजह है कि वह अपनी आगामी फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' के प्रमोशनल इवेंट में शामिल नहीं हो सके।

'दुल्हनिया ले आएगी' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान फिल्म के निर्देशक आकाशादित्य लामा ने पीयूष मिश्रा की तबीयत को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उन्हें एक रात पहले अभिनेता के मैनेजर का फोन आया था। मैनेजर ने बताया कि पीयूष मिश्रा अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल बेड रेस्ट की सलाह दी है, इसलिए वह किसी भी प्रमोशनल गतिविधि में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

पहले से भी थी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी

आकाशादित्य लामा ने यह भी बताया कि पिछले कुछ समय से पीयूष मिश्रा कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। इसके बावजूद उनकी पूरी कोशिश थी कि वह फिल्म के प्रमोशन में शामिल हों और अपनी टीम का साथ दें। लेकिन ताजा हादसे के बाद उनकी हालत ऐसी हो गई है कि उन्हें बिस्तर से उठने में भी परेशानी हो रही है। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है ताकि वह जल्द ठीक हो सकें।

24 जुलाई को रिलीज होगी दुल्हनिया ले आएगी

पीयूष मिश्रा की आगामी फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें कॉमेडी, इमोशन और पारिवारिक रिश्तों का खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा। फिल्म का ट्रेलर 16 जुलाई को रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया। फिल्म में पीयूष मिश्रा के अलावा खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और ओंकार कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि, चोट के कारण अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि पीयूष मिश्रा फिल्म की रिलीज से पहले होने वाले किसी भी प्रमोशनल इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट