पेड्डी की एडवांस बुकिंग (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Ram Charan Peddi: रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर छाई पेड्डी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर बनाया माहौल

Ram Charan की ‘पेड्डी’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत में करोड़ों की टिकट बिक्री के साथ फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में भी रिकॉर्डतोड़ प्री-सेल्स दर्ज की हैं।

सोनाली झा

Peddi Advance Bookings: साउथ एक्टर राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। ‘पेड्डी’ की रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार माहौल बना दिया है। शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि फिल्म को भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की पेड प्रीमियर और पहले दिन की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही दर्शकों ने टिकटों की जमकर खरीदारी शुरू कर दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में ब्लॉक सीट्स के साथ करीब 5.35 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है। वहीं बिना ब्लॉक सीट्स के फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 2.8 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा बुकिंग तेलुगू वर्जन में देखने को मिली है। फिल्म को देशभर में कुल 1526 शोज मिले हैं, जिनमें से 1375 शो केवल तेलुगू भाषा के हैं। इसके अलावा तमिल, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

तीन अलग-अलग खेलों में नजर आएंगे राम चरण

निर्देशक बुची बाबू सना की इस फिल्म में राम चरण का किरदार काफी अलग और चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है। फिल्म में उन्हें तीन अलग-अलग खेलों से जुड़े किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। खासकर राम चरण के दमदार अंदाज और जाह्नवी कपूर की स्क्रीन प्रेजेंस की काफी चर्चा हो रही है।

ओवरसीज मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन

‘पेड्डी’ का असली जलवा विदेशी बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने केवल नॉर्थ अमेरिका में लगभग 8.9 करोड़ रुपये की प्री-सेल कमाई दर्ज की है। वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म की एडवांस टिकट बिक्री 8 लाख डॉलर के आंकड़े को पार कर चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि तेलुगू फिल्मों की तरह इस फिल्म को भी अमेरिका और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शानदार ओपनिंग मिल सकती है।

प्रमोशन में जुटी स्टारकास्ट

फिल्म की रिलीज से पहले राम चरण और जाह्नवी कपूर लगातार प्रमोशनल इवेंट्स में हिस्सा ले रहे हैं। दोनों कलाकार फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ाने में जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है। अब सभी की निगाहें 4 जून पर टिकी हैं, जब ‘पेड्डी’ बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Delhi Building Collapse Live: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO

Weather Update: यूपी-उत्तराखंड से बिहार-बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

सत्य निकेतन हादसा: क्या बिल्डिंग प्लान मंजूर था? 6 मौतों के बाद अवैध निर्माण पर उठे कई गंभीर सवाल

Garba Controversy: VHP की गरबा गाइडलाइन पर सियासत तेज, विपक्ष ने मोहन भागवत के बयान को लेकर उठाए सवाल