ज्योति सिंह ने CM योगी से मांगा न्याय (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

बार-बार थाने बुलाकर...पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने CM योगी से मांगा न्याय, पुलिस पर उठाए सवाल

Jyoti Singh News: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई और पुलिस के व्यवहार पर सवाल भी उठाया है।

स्नेहा मौर्या

Jyoti Singh Complaint Cm Yogi Adityanath: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने हाल ही में एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही इस पोस्ट में ज्योति ने पुलिस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए और अपने साथ हुए अमानवीय व्यवहार को लेकर सीधे सवाल उठाए हैं।

हालांकि, ज्योति सिंह यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच बहस का नया विषय बन गया है। वीडियो में ज्योति स्पष्ट रूप से मानसिक रूप से परेशान नजर आ रही हैं और बार-बार थाने बुलाए जाने को लेकर अपना दुख व्यक्त कर रही हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि उन्हें इंसाफ की उम्मीद केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से है, जिन्हें पूरा देश न्यायप्रिय और जनसेवा के प्रतीक के रूप में जानता है।

ज्योति सिंह ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने अपने संदेश में विशेष रूप से थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ के SHO उपेन्द्र सिंह का नाम लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि 5 अक्टूबर को उनसे जिस तरह का अपमानजनक और अभद्र व्यवहार किया गया, वह एक पीड़ित महिला के साथ पूरी तरह अस्वीकार्य है। ज्योति ने कहा कि यह दर्शाता है कि कुछ अधिकारी अपने जनसेवा के कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहे और जनता के साथ अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं।

सीएम योगी से महिलाओं की सुरक्षा की मांग

ज्योति सिंह ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे नारे तो देती है, लेकिन पुलिस जैसे संस्थान ही महिलाओं को अपमानित और मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। उनका मानना है कि ऐसे मामलों में राज्य सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए, ताकि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित हो सके।

फिलहाल सोशल मीडिया पर उनके इस पोस्ट को लेकर जनता के बीच मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग ज्योति के साहस की सराहना कर रहे हैं और उन्हें न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस घटना की सच्चाई और विस्तृत जांच की अपील कर रहे हैं।

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह