पवन सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

टिकाऊ हूं, काला हूं पर संस्कारी हूं…भरी महफिल में पवन सिंह को इस एक्ट्रेस पर आया दिल, शादी के लिए किया प्रपोज

Pawan Singh Viral Video: पवन सिंह और पत्नी ज्योति के विवाद के बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज पर एक एक्ट्रेस से शादी की बात करते और खुद को ‘टिकाऊ’ बताते दिखे।

स्नेहा मौर्या

Pawan Singh Propose Actress On Stage: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पत्नी ज्योति के साथ चल रहे विवाद के बीच अब पवन सिंह का एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसने फैंस और यूजर्स के बीच नई बहस छेड़ दी है।

वायरल क्लिप में पवन सिंह एक स्टेज शो के दौरान एक भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान पवन सिंह एक्ट्रेस से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछते हैं। जब एक्ट्रेस बताती हैं कि अभी उनकी शादी नहीं हुई है और वह एक अच्छे लड़के की तलाश में हैं, तो पवन सिंह मजाकिया अंदाज में खुद को उनके सामने पेश कर देते हैं।

पवन सिंह ने रिश्तों को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्हें सुंदर, सुशील, संस्कारी, जुझारू और टिकाऊ लड़का चाहिए। इस पर पवन सिंह तुरंत जवाब देते हैं और कहते हैं, “कोई हो तो क्या बताना है, सामने दिख रहा है। आप देख लीजिए, चुन लीजिए। सांवला हूं, काला हूं, सुंदर नहीं हूं, लेकिन संस्कार है। फैशन के जमाने में गारंटी नहीं, सिर्फ वारंटी होती है, लेकिन मैं टिकाऊ हूं। मैं टिकाऊ हूं, था और रहूंगा।” पवन सिंह का यह बयान सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़ते हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर और तेजी से वायरल होने लगता है।

बातचीत आगे बढ़ते हुए एक्ट्रेस आजकल के रिश्तों पर तंज कसती हैं और कहती हैं कि आजकल सुबह ‘हाय’ और शाम को ‘बाय’ कहने का ट्रेंड है। इस पर पवन सिंह भी अपनी राय रखते हुए कहते हैं कि सिर्फ लड़के ही नहीं, बल्कि लड़कियां भी आजकल रिश्तों को हल्के में लेने लगी हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई कमी ढूंढेगा, तो दोनों तरफ मिलेगी, इसलिए लंबे रिश्ते के लिए दोनों का सही होना जरूरी है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए रिएक्शन

पवन सिंह के इस वीडियो को ‘छपरा जिला’ नाम के एक्स (Twitter) हैंडल से शेयर किया गया है। जहां कुछ लोग इसे हल्के-फुल्के मजाक के तौर पर देख रहे हैं, वहीं कई यूजर्स पवन सिंह की शादीशुदा जिंदगी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोग इसे सिर्फ स्टेज शो का हिस्सा बता रहे हैं, तो कुछ इसे उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल, यह वीडियो भोजपुरी इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में बना हुआ है और पवन सिंह एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, कांग्रेस ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे