पवन सिंह और नीलम गिरी (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

नीलम गिरी संग रोमांस करते नजर आए पवन सिंह, नए गाने ‘मार दिही पाला’ का पोस्टर रिलीज

Pawan Singh New Song: पवन सिंह और नीलम गिरी का नया भोजपुरी गाना ‘मार दिही पाला’ चर्चा में है। पोस्टर के साथ गाने की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। यह गाना 12 जनवरी को सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज होगा।

सोनाली झा

Mar Dihi Pala Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अपने दमदार अंदाज, जबरदस्त फैन फॉलोइंग और हिट गानों के लिए पहचाने जाने वाले पवन सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह पार्टी के दौरान नजर आए थे, लेकिन अब सारी चर्चा उनके अपकमिंग सॉन्ग पर आकर टिक गई है।

पवन सिंह ने अपने नए भोजपुरी गाने ‘मार दिही पाला’ का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह खूबसूरत अभिनेत्री नीलम गिरी के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में दोनों की केमिस्ट्री साफ झलक रही है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह गाना पूरी तरह से रोमांटिक और एंटरटेनिंग होने वाला है। पोस्टर रिलीज होते ही फैंस के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है।

मार दिही पाला की रिलीज डेट

मेकर्स ने गाने की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। ‘मार दिही पाला’ 12 जनवरी 2026 को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ सभी प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा। पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि यह गाना दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए पूरी तरह तैयार है। गाने की बात करें तो इसे पवन सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। दोनों की आवाज पहले भी कई सुपरहिट गानों में कमाल कर चुकी है। इसके बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक प्रियांशू सिंह ने दिया है। ऐसे में गाने से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

पवन सिंह और नीलम गिरी की जोड़ी

खास बात यह है कि नीलम गिरी हाल के दिनों में लगातार बड़े भोजपुरी सितारों के साथ नजर आ रही हैं। कुछ समय पहले उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ बैक-टू-बैक गाने किए थे और अब पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों के लिए नया तड़का लेकर आ रही है। गौरतलब है कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच इंडस्ट्री और राजनीति तक तकरार की खबरें सामने आती रही हैं, ऐसे में नीलम गिरी का दोनों के साथ काम करना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म