Pawan Singh at BJP Office (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

मकर संक्रांति पर पवन सिंह का पावरफुल अंदाज, दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर लगाया 'जय श्रीराम' का नारा

Pawan Singh Makar Sankranti: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में मकर संक्रांति मनाई। उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी की जीत पर गाना गाया और दही-चूड़ा भोज में भाग लिया।

अनिल सिंह

Pawan Singh BJP Office: भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' और भाजपा नेता पवन सिंह ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर अपनी भक्ति और राजनीतिक निष्ठा का अनोखा संगम पेश किया। राजधानी दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यालय पर आयोजित मकर संक्रांति उत्सव में पवन सिंह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने न केवल परंपरागत तरीके से त्योहार मनाया, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक विशेष गीत गाकर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।

मकर संक्रांति के इस कार्यक्रम में पवन सिंह का अंदाज पूरी तरह से देसी नजर आया। उन्होंने स्टेज पर अपनी दमदार आवाज में पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भव्य जीत को याद करते हुए एक शानदार गीत पेश किया। पवन सिंह के इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज से 'जय श्रीराम' के नारे लगाते हुए बीजेपी की 'बंपर जीत' का जश्न मनाते दिख रहे हैं।

स्टेज पर गूंजा 'मोदी-योगी' की जीत का तराना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पवन सिंह माइक थामे स्टेज पर नजर आ रहे हैं। उनके गले में लाल रंग का पारंपरिक गमछा है और वह पूरी ऊर्जा के साथ भाजपा की जीत पर आधारित गीत गा रहे हैं। इस दौरान स्टेज पर उनके साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी झूमते दिखे। पवन सिंह ने अपने गीत के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और योगी आदित्यनाथ के सुशासन की सराहना की। 'जय श्रीराम' के उद्घोष के साथ उनके इस परफॉर्मेंस ने बीजेपी मुख्यालय के माहौल को पूरी तरह से उत्सवमय बना दिया।

'दही-चूड़ा खाए के बा, खिवाये के बा' - पवन का देसी अंदाज

पवन सिंह का एक और वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वह प्रशंसकों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अपने खास भोजपुरी अंदाज में पवन सिंह ने कहा, "आज दही-चूड़ा खाए के बा और खिवाये के बा" (आज दही-चूड़ा खाना भी है और खिलाना भी है)। उनकी इस सादगी और अपनी संस्कृति से जुड़ाव ने उनके समर्थकों का दिल जीत लिया। बीजेपी मुख्यालय में आयोजित इस मिलन समारोह में मकर संक्रांति के पारंपरिक पकवानों का भी आनंद लिया गया।

'कपिल शो' में बताया था अपना राज: क्यों नहीं पहनते काला रंग?

बता दें कि पवन सिंह हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ नजर आए थे। उस शो में पवन सिंह ने अपनी जिंदगी के कई दिलचस्प राज खोले थे। उन्होंने बताया था कि वह काले रंग से काफी दूर रहते हैं और काले रंग के कपड़े पहनने से भी परहेज करते हैं। शो में उनकी मस्ती और डांस ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो पवन सिंह के कई म्यूजिक वीडियो 2026 की शुरुआत में ही चार्टबस्टर साबित हो रहे हैं।

गरीबों का अनाज खा गए अधिकारी, दिल्ली FCI डिपो से चंपत किया 28 करोड़ का चावल तो हमलावर हुई AAP, 8 पर FIR

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार

बारिश से बेहाल होंगे कई राज्य, यूपी-बिहार-उत्तराखंड से ओडिशा तक IMD का बड़ा अलर्ट, 7 राज्यों में बाढ़ का खतरा

आतंकवादी कभी धार्मिक नहीं हो सकता, सलमान खुर्शीद के बयान से गरमाई सियासत; तीन तलाक पर बोले- राहुल से करें बात

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप