अल्लू अर्जुन को लेकर पछे गए सवाल पर गुस्सा हुए पवन कल्याण 
मनोरंजन

अल्लू अर्जुन पर सवाल पूछने पर भड़के पवन कल्याण, भगदड़ मामले पर नहीं दिया जवाब

अल्लू अर्जुन को लेकर भगदड़ मामले में जब पवन कल्याण से सवाल पूछा गया तो वह भड़क गए। पवन, अल्लू अर्जुन की बुआ के देवर हैं, इसीलिए अल्लू अर्जुन से जुड़ा सवाल पवन कल्याण से पूछा गया था।

अनिल सिंह

मुंबई: अल्लू अर्जुन को लेकर पूछे गए सवाल पर पवन कल्याण की नाराजगी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन की बुआ की शादी चिरंजीवी से हुई है। चिरंजीवी पवन कल्याण के बड़े भाई हैं, तो ऐसे में दोनों के बीच सीधा पारिवारिक रिश्ता है। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के समय उनकी बुआ उनसे मिलने पहुंची थी, जबकि जमानत मिलने के बाद अल्लू अर्जुन पत्नी स्नेहा के साथ अपनी बुआ के घर गए थे। पवन कल्याण ने अब तक अल्लू अर्जुन से मुलाकात नहीं की है।

अल्लू अर्जुन इस समय अपनी फिल्म पुष्पा की सफलता का जश्न मना रहे हैं। लेकिन वह 4 दिसंबर को संध्या थिएटर के बाहर हुई भगदड़ में महिला की मौत के मामले को लेकर भी सुर्खियों में है। इस मामले में अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी भी हुई थी। हालांकि बाद में उन्हें हैदराबाद हाईकोर्ट की तरफ से अंतरिम जमानत मिल गई। 13 दिसंबर को उन्हें गिरफ्तार किया गया था। लेकिन अगले दिन ही वह रिहा हो गए। 24 दिसंबर को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ने उन्हें फिर पूछताछ के लिए बुलाया था। जबकि 27 तारीख को वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक बार फिर अदालत में पेश हुए और उन्होंने नियमित जमानत की याचिका दायर की। 30 दिसंबर को उस पर सुनवाई होने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि अल्लू अर्जुन को लेकर सवाल पूछे जाने पर पवन कल्याण ने अपनी नाराजगी जताई है। पवन कल्याण सवाल पूछे जाने पर भड़ गए थे, बाद में उन्होंने गुस्से को कंट्रोल करते हुए कहा, इस सवाल कि यहां क्या प्रासंगिकता है? कृपया प्रासंगिक सवाल पूछे। जब लोग यहां मार रहे हैं तो आप फिल्मों के बारे में बात करेंगे? उन्होंने यह सवाल पूछा और यह भी कहा कि बड़े दिल से सोचें, बड़ा सोचो, उन्होंने आगे कहा- प्लीज अन्य जरूरी मुद्दों पर सवाल करें। आंध्र प्रदेश में अभी हो रहे अत्याचारों पर बात करें। 30 दिसंबर को अल्लू अर्जुन की नियमित जमानत की याचिका पर सुनवाई होने वाली है। अब देखना यह होगा कि उनका नियमित जमानत मिलती है या फिर उनकी याचिका को खारिज किया जाता है।

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने मानी हार, नीरज कुमार को बधाई देने से किया इनकार, पार्टी को लेकर दिया जवाब