पवित्रा पुनिया  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Pavitra Punia ने बांग्लादेशी कर्मचारियों को लेकर जताई चिंता, हाउस हेल्प रखने से पहले दी ये सलाह

Pavitra Punia: पवित्रा पुनिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर घरेलू सहायकों के दस्तावेजों की जांच करने की अपील की है। उन्होंने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कुछ महिलाओं के पहचान पत्रों पर सवाल उठाए।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • Pavitra Punia का बड़ा दावा: हाउस हेल्प के लिए आईं लड़कियों के पास मिले फर्जी आधार कार्ड!

  • बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर पवित्रा पुनिया ने जताई चिंता, फैंस को दी सतर्क रहने की सलाह

  • Pavitra Punia ने हाउस हेल्प रखने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन और दस्तावेजों की जांच करने की अपील की

Pavitra Punia Bangladeshi Immigrants: नागिन, बिग बॉस और ये है मोहब्बतें जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकी पवित्रा पुनिया ने अपने फैंस के लिए स्पेशल वीडियो पोस्ट की है।

पवित्रा पुनिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक जरूरी वीडियो पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने बांग्लादेशी कर्मचारियों को लेकर सवाल उठाएं है और साथ ही अपने फैंस को इससे सतर्क और सावधान रहने की भी सलाह दी है।

बांग्लादेशी घुसपैठियों पर उठाएं गंभीर सवाल

टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा कि जब से पश्चिम बंगाल के चुनाव में ममता सरकार ने अपनी सत्ता खोयी है, तब से आपको पता है कि बांग्लादेश की क्या सिटुएशन हो रही है, मैं बतौर एक्टर कभी भी बिना केयरटेकर के नहीं रही हूं, मुझे अपने घर को संभालने के लिए 2 से 3 लोगों की जरूरत पड़ती है। मेरी हाउसहेल्प पिछले 3 महीने से अपने गांव गई है, जिसके बाद से मैं जो भी हाउस हेल्प खोज रही हूं, या जो भी मैं रिक्वायरमेंट भेज रहा हूँ, या जो भी मेरी बेसिक रिक्वायरमेंट है और जो भी मुझे चाहिए, और जब भी मैं किसी एजेंसी को कॉल कर रहा हूँ, मैंने अब तक तीन एजेंसी को कॉल किया है।

उन तीन एजेंसी में, जो लड़कियाँ घर पर आई हैं, उनके पास फेक आधार कार्ड हैं, जहाँ तक मुझे पता है। जिन्हें मैंने पकड़ा है, वे वैसी नहीं दिखतीं, उस जगह का नाम जहाँ से वो हैं, उनकी भाषा मैच नहीं करती। उनके कपड़े बहुत अलग हैं। क्योंकि मेरी पूरी ज़िंदगी चली गई। जहाँ तक मुझे पता है, मैं इस केयरटेकर को 20-25 साल से रखी हूँ। मुझे पता है कि वे ऐसी नहीं हैं। न ही उनकी भाषा ऐसी है।

दस्तावेजों की जांच करने की अपील

कहानी की सीख यह है, कि अगर आप अपने घर पर कोई केयरटेकर ला रहे हैं, कोई दुकानदार, अगर वह अपनी दुकान पर स्टाफ रख रहा है, कोई ऑफिस, अगर कोई किसी को हायर कर रहा है, तो प्लीज़ पक्का कर लें कि आप उन्हें उनके आधार कार्ड के बेसिस पर न रखें।

बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर भी जताई चिंता

बिग बॉस 14 में दिखी पवित्रा ने अपने वीडियो में पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति और बांग्लादेश से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए कुछ लोगों की पहचान पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि कुछ महिलाएं कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के साथ काम तलाशने पहुंची थीं।

हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों के आधार पर संबंधित महिलाओं की राष्ट्रीयता या दस्तावेजों की वास्तविकता की पुष्टि नहीं की जा सकती। इस मामले में किसी आधिकारिक जांच या संबंधित एजेंसियों की पुष्टि की जानकारी सामने आना जरूरी है।

घरेलू सहायकों का पुलिस वेरिफिकेशन क्यों जरूरी है?

अपने अनुभव से, मैं आपको यह बता रही हूं, कभी-कभी कोई इंसान, बस इसी बात में, कि नहीं, अब ऐसा नहीं हो रहा है, उसे बहुत तकलीफ हो रही है। तो, बिना जांच-पड़ताल किए,लड़कियों को अपने घर मत बुलाओ, उन्हें मत रखो, नई लड़कियों को, मैं नई लड़कियों की बात कर रही हूँ, उन्हें मत लो,क्योंकि इस समय, ये लोग भाग रहे हैं, वे बस भाग रहे हैं, उन्हें बस एक जगह चाहिए, इसीलिए पूरी जांच-पड़ताल कर लें।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग