कलर्स का चर्चित शो 'पति, पत्नी और पंगा' हुआ खत्म, रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला बने विनर 
मनोरंजन

'पति, पत्नी और पंगा' के विनर बने रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला, गुरमीत-देबिना को दी कड़ी टक्कर

Pati Patni Aur Panga Winner: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'पति, पत्नी और पंगा' खत्म हो चुका है और रुबिना दिलैक-अभिनव शुक्ला विनर बने हैं। फाइनल टक्कर रुबिना-अभिनव और गुरमीत-देबिना के बीच हुई।

अनिल सिंह

Rubina Dilaik Abhinav Shukla: कलर्स टीवी का चर्चित रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ का तीन महीने से भी ज्यादा लंबा सफर अब खत्म हो चुका है। मनोरंजन, भावनाओं और रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाने वाले इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिला, और अब शो की विजेता जोड़ी का ऐलान हो गया है। टीवी की लोकप्रिय जोड़ी रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है।

फैंस को लंबे समय से शो के विनर का इंतजार था, और ग्रैंड फिनाले में रुबिना और अभिनव शो के विजेता के तौर पर सामने आ चुके हैं।

टॉप 2 में हुई थी कड़ी टक्कर

शो के फिनाले टास्क में टीवी की दो बड़ी और मजबूत जोड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। ये टॉप 2 जोड़ियाँ थीं देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी और रुबिना दिलैक-अभिनव शुक्ला। फाइनल टास्क में जीतने के लिए एक जोड़ी को कुल मिलाकर 10 सवालों का सही जवाब देना था। यह टास्क बेहद रोमांचक था, जिसमें पति और पत्नी को बिना शब्दों का इस्तेमाल किए, सिर्फ इशारों और हाव-भाव से एक-दूसरे से गेस करवाना था। रुबिना और अभिनव ने अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री और समझदारी के दम पर यह टास्क जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

ये थे टॉप 4 फाइनलिस्ट

शो के ग्रैंड फिनाले में कुल चार जोड़ियों ने जगह बनाई थी, जिन्होंने पूरे सीजन में अपने रिश्तों, केमिस्ट्री और परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता था। पॉइंट्स के आधार पर टॉप 4 फाइनलिस्ट इस प्रकार थे:

फिनाले एपिसोड में सेलिब्रेशन का माहौल

ग्रैंड फिनाले एपिसोड को पूरी तरह से सेलिब्रेशन मोड में शूट किया गया। शो की होस्ट सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी के अलावा, फिनाले में टीवी की कई पॉपुलर जोड़ियाँ शामिल थीं, जिनमें हिना खान-रॉकी, सुदेश लहरी-ममता लहरी और अविका गौर-मिलिंद शामिल थे। इसके अलावा, वाइल्ड कार्ड के तौर पर अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय भी फिनाले का हिस्सा बने थे।

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर

परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाडी में रार! सुप्रिया सुले का नरम रुख, जानिए पूरा सियासी समीकरण

26/11 Mumbai Terror Attack: देश के लिए बलिदान या साध्वी का श्राप? शहीद हेमंत करकरे की विवादों से भरी कहानी

घर की छत पर सोलर लगवाने को लेकर सरकार ले आई नया नियम, अब बैटरी लगवाना होगा जरूरी; जानें कब से लागू होगा नियम