Photo - Instagram  
मनोरंजन

‘परदेस’ फेम एक्ट्रेस महिमा चौधरी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां ने दुनिया को कहा अलविदा

संदीप पांडे

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) सिनेमा (Cinema) से एक बेहद ही बुरी खबर सामने आई है। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की मां के निधन के बाद अब एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कैंसर से जंग जीत चुकी एक्ट्रेस के सिर से मां का साया हमेशा-हमेशा के लिए उठ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिमा की मां मिसेज चौधरी का निधन हो गया है। वो तीन-चार दिन पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह गई। जिसका खुलासा अब जाकर हुआ है।

मां को खोकर एक्ट्रेस का रो-रोकर बुरा हाल है। महिमा अपने मां के बेहद क्लोज थी। वहीं अरियाना भी अपनी दादी को खोकर अंदर से टूट गई हैं। अभी दो-तीन हफ्ते पहले ही 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की मां का निधन हुआ था। महिमा चौधरी की मां के निधन से इंडस्ट्री में इस समय शोक का माहौल बना हुआ है। रिपोर्ट्स की माने तो महिमा चौधरी की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं। वहीं दो-तीन पहले ही एक्ट्रेस की मां जिंदगी की जंग हार गईं। 

गौरतलब है कि 9 जून 2022 को अनुपम खेर ने अपने एक पोस्ट के जरिए महिला चौधरी के कैंसर होने का खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने फिल्म 'सिग्नेचर' की शूटिंग के दौरान अनुपम खेर को बताया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। लेकिन एक्ट्रेस इस कठिन समय में भी खुद को कमजोर नहीं पड़ने दी। उन्होंने कैंसर के दौरान वो सभी किया जो उन्हें करना था। एक्ट्रेस की ये हिम्मत हर महिला के लिए एक प्रेरणादायक बन गया है। हालांकि, अब एक्ट्रेस पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं। 

दुनिया संकटों से जूझ रही, भारत फिर भी... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए PM मोदी, देशवासियों को दी बधाई

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार

25 साल पुराना जल विवाद खत्म? बिहार-झारखंड में सोन नदी के पानी को लेकर हुआ बड़ा समझौता