पारस छाबड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'स्प्लिट्सविला' से मिली पहचान, 'बिग बॉस' ने बढ़ाई लोकप्रियता, ऐसा रहा पारस छाबड़ा का टीवी स्टार बनने का सफर

Paras Chhabra Birthday: पारस छाबड़ा ने 2012 में स्प्लिट्सविला 5 जीतकर मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स, रियलिटी शोज और बिग बॉस 13 में हिस्सा लेकर लोकप्रियता हासिल की।

सोनाली झा

Paras Chhabra Birthday Special Story: टीवी एक्टर पारस छाबड़ा ने एमटीवी के लोकप्रिय शो 'स्प्लिट्सविला 5' से अपने करियर की शुरुआत की। आज वह टीवी, रियलिटी शोज और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। पारस छाबड़ा का जन्म 11 जुलाई 1990 को दिल्ली में हुआ था। आज वह अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। पारस का शुरुआती जीवन संघर्षों से भरा रहा। बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद उनकी मां रूबी ने अकेले उनका पालन-पोषण किया।

पढ़ाई के दौरान ही पारस ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। शुरुआती दिनों में उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए और विज्ञापनों में भी नजर आए। हालांकि उनकी असली पहचान साल 2012 में आई, जब उन्होंने एमटीवी 'स्प्लिट्सविला 5' में हिस्सा लिया। अपने आत्मविश्वास, स्टाइल और व्यक्तित्व से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। आकांक्षा पोपली के साथ उन्होंने शो की ट्रॉफी अपने नाम की और यहीं से उनके करियर को नई उड़ान मिली। इसके बाद पारस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

बिग बॉस 13 से मिली नई पहचान

स्प्लिट्सविला की सफलता के बाद पारस ने वी द सीरियल,'बढ़ो बहू, आरंभ, कलीरें, कर्ण संगिनी और अघोरी जैसे टीवी शोज में काम किया। साल 2019 में उन्होंने'विघ्नहर्ता गणेश में रावण का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसी साल पारस ने 'बिग बॉस 13' में एंट्री की। शो में उनकी रणनीति, खेल और माहिरा शर्मा के साथ दोस्ती काफी चर्चा में रही। वह टॉप-6 तक पहुंचे और फिनाले से पहले 10 लाख रुपये का कैश प्राइज लेकर शो से बाहर होने का फैसला किया।

फिल्मों और डिजिटल दुनिया में भी सक्रिय

टीवी के अलावा पारस छाबड़ा ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया। साल 2014 में वह फिल्म एम3: मिडसमर मिडनाइट मुंबई में नजर आए, हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली। इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया। पारस की निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रही। उनका नाम आकांक्षा पुरी और माहिरा शर्मा जैसी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ता रहा। फिलहाल वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने पॉडकास्ट 'आबरा का डाबरा पारस छाबड़ा' के जरिए मनोरंजन जगत की हस्तियों से बातचीत करते हैं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच