पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

नम आंखें और टूटी आवाज में पराग त्यागी ने सहा शेफाली जरीवाला को खोने का दर्द

शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया, जिससे उनके पति पराग त्यागी पूरी तरह टूट गए। पराग खुद शेफाली को अस्पताल ले गए थे, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।

सोनाली झा

मुंबई: 'कांटा लगा' गाने से हर घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। शेफाली जरीवाला का महज 42 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। शेफाली के अचानक हुए इस निधन से उनके चाहने वालों से लेकर इंडस्ट्री के लोगों तक, हर कोई सदमे में है। सबसे ज्यादा टूटे हुए नजर आए उनके पति पराग त्यागी।

घटना की रात पराग त्यागी खुद शेफाली को बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार देर रात का वो पल जब पराग अस्पताल से बाहर निकले, कैमरों ने जो देखा वो किसी का भी दिल चीर कर रख दे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पराग त्यागी कार की फ्रंट सीट पर बैठे नजर आते हैं। चेहरे पर दर्द, आंखों में आंसू और हाथ से चेहरा छुपाते हुए उन्होंने अपने गहरे शोक को दुनिया से छुपाने की कोशिश की, लेकिन वो दर्द साफ झलक रहा था। कांपते हाथ और भीगी पलकों से साफ जाहिर था कि वो अंदर से कितने टूट चुके हैं।

सेलेब्स और फैंस भी गमगीन

शेफाली जरीवाला के निधन पर इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं जताईं। मीका सिंह, काम्या पंजाबी, अली गोनी और राजीव अदातिया जैसे सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और इस दुखद घड़ी में पराग के लिए हिम्मत की कामना की। टीवी एक्टर अली गोनी ने शेफाली जरीवाला की मौत पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि शेफाली जरीवाला के अचानक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। लाइफ इनप्रिडिक्टेबल है।

शेफाली का करियर

शेफाली की पहचान सिर्फ ‘कांटा लगा गर्ल’ के रूप में नहीं थी, बल्कि उन्होंने नच बलिए, बिग बॉस 13, और कई अन्य रिएलिटी शोज़ में भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया। उनकी एनर्जी, मुस्कान और ज़िंदादिली ने उन्हें फैंस के दिलों में एक खास जगह दी थी। आज, जब पराग त्यागी के चेहरे पर वो खालीपन और दर्द नजर आया, तो वो लाखों दिलों की कहानी बन गया। शेफाली की ये विदाई बहुत जल्दी आई, लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, वकील ने पुलिस पर लगाए आरोप, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना