उदित नारायण (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'सर एक किस ....' इवेंट में Udit Narayan से पैपराजी ने की kiss की डिमांड, वायरल हुआ वीडियो

हाल ही में उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उदित नारायण इवेंट में पोज दे रहे होते हैं। तभी पीछे से एक पैपराजी बोल पड़ता है कि एक किस हो जाए। अब इस वीडियो पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले सिंगर उदित नारायण इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही उनके किस कंट्रोवर्सी की वजह से सोशल मीडिया पर खूब विवाद छिड़ा था। दरअसल, अपने कॉन्सर्ट में सिंगर ने एक फैन को किस किया था। जिसके बाद से ही लोग उनको लेकर कई तरह की बातें करने लगे। इस बीच सिंगर एक इवेंट में शामिल हुए, जहां पैपराजी ने उनसे एक किस की डिमांड की। जिस पर सिंगर ने ऐसा रिएक्शन दिया कि हर कोई हैरान रह गया है।

सिंगर राकेश रोशन के परिवार पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘द रोशन्स’ की सफलता में रखे गए इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान रेड कार्पेट पर कई सेलेब्स ने पोज दिए लेकि मजेदार मोमेंट तब आया जब उदित नारायण वहां पोज देने पहुंचे। तब फोटो खिंचवाते वक्त, पैपराजी ने उनसे मजाक किया और कहा कि, 'सर, एक किस हो जाए।' वहीं पैपराजी के इस सवाल को सुनकर सब लोग वहां हंसने लगते हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दिया रिएक्शन हालांकि, उदित भी हंसते हुए आगे निकल जाते हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'तब तक ये एक फन और गेम है जब तक उदित पैपराजी को पकड़कर अपनी इच्छा पूरी नहीं कर लेते।' इसके अलावा दूसरे ने लिखा कि, 'पीछे खड़ी लेडी का हाल देखो, वो परेशान दिख रही कि कहीं अचानक से किस करके हमला न हो जाए।'

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें, यह मामला तब शुरू हुआ, जब फरवरी के महीने में सिंगर एक इवेंट में परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे। इस दौरान जब महिला फैंस उनके साथ फोटो खिंचवाने पहुंची तो उन्होंने पहले तो एक फैन के गाल पर किस किया और इसके बाद दूसरी महिला को ग्रीट करते हुए वो किस होठों पर हुई। वही सिंगर ने इस मुद्दे पर बात करते हुए एक इंटरव्यू में उदित नारायण ने कहा था कि, 'फैंस इतने दीवाने होते हैं ना, हम लोग ऐसे नहीं हैं। हम शरीफ लोग हैं। कुछ लोग इसे बढ़ावा देते हैं और इसके जरिए अपने प्यार दिखाते हैं।'

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी