पंकज त्रिपाठी  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

पंकज त्रिपाठी क्यों साल में 2 बार बनाते हैं अपना जन्मदिन? एक्टर ने बताई इसके पीछे की खास वजह...

Pankaj Tripathi Birthday: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हर साल 2 बार अपना बर्थडे मनाते हैं। उन्होंने खुद खुलासा करते हुए बताया कि स्कूल के कागजात और असली तारीख अलग-अलग होने की वजह से ऐसा करते हैं।

यति सिंह

Pankaj Tripathi Biography: बॉलीवुड के फेमस और गंभीर कलाकारों में शुमार पंकज त्रिपाठी अपनी सादगी और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके फैंस हमेशा उनकी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्सों को जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में पंकज त्रिपाठी का अपने जन्मदिन को लेकर किया गया खुलासा काफी सुर्खियों में रहता है। पर्दे पर गंभीर और देसी भूमिका निभाने वाले पंकज त्रिपाठी असल जिंदगी में भी बेहद जमीन से जुड़े इंसान हैं। उनके जन्मदिन से जुड़ा यह मजेदार किस्सा उनकी सादगी और फैमिली बैकग्राउंड को पूरी तरह बताता है।

ऑफिशियल डॉक्यूमेंट और रियल डेट के बीच फंसा मामला

पंकज त्रिपाठी के 2 बार जन्मदिन मनाने की वजह बेहद दिलचस्प है। दरअसल पंकज त्रिपाठी की रियल बर्थडेट और उनके स्कूल के डॉक्यूमेंट में लिखी हुई तारीख अलग-अलग हैं। उनके ऑफिशियल डॉक्यूमेंट में जन्म की तारीख 5 सितंबर लिखी गई है, जबकि उनके परिवार के अनुसार उनका जन्म की डेट 28 सितंबर है। जब वे स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे, उस समय उनके परिवार और अध्यापकों ने दाखिले के दौरान 5 सितंबर की तारीख दर्ज करा दी थी। यही वजह है कि आज भी उनके जीवन में यह दोहरी तारीख बनी हुई है।

पंकज त्रिपाठी

टीचर्स डे के दिन शुभकामनाओं की भरमार

5 सितंबर का दिन पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में बड़ी खुशी के साथ मनाया जाता है। इस खास दिन पर सुबह से ही पंकज त्रिपाठी के फोन पर जन्मदिन की बधाइयों का तांता लग जाता है। फैंस, दोस्त और इंडस्ट्री के को-स्टार्स उन्हें विश करने के लिए मैसेज भेजने लगते हैं। पंकज त्रिपाठी इस प्यार को स्वीकार करते हैं और सभी का शुक्रिया अदा करते हैं। वे इस दिन को अपने शिक्षकों और उन सभी लोगों को समर्पित करते हैं, जिनसे उन्होंने जिंदगी में कुछ सीखा है।

परिवार संग असली तारीख पर घर का खास माहौल

जब 28 सितंबर की तारीख आती है, तब पंकज त्रिपाठी का परिवार इस दिन को असली बर्थडे के रूप में मनाता है। इस दिन घर का माहौल बेहद निजी और सुकून भरा होता है। परिवार के मैंबर्स एक साथ इकट्ठा होते हैं और पुरानी यादों को ताजा करते हैं। पंकज त्रिपाठी खुद मानते हैं कि भले ही दुनिया उन्हें 5 सितंबर को बधाई देती है, लेकिन दिल से वे 28 सितंबर को ही अपना बर्थडे महसूस करते हैं।

मिर्जापुर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल

करियर की बात करें तो हाल ही में पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल दिखा रही है। 4 सितंबर यानी बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहे है। सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म और इसके किरदारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। खासकर गुड्डू पंडित और कालीन भैया की वापसी ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा

Teacher Day Special: खान सर से अलख पांडेय तक, डिजिटल गुरुओं ने देश के कोने-कोने में कैसे पहुंचाई सस्ती शिक्षा?

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज