मिर्जापुर: द मूवी का टीजर रिलीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘मिर्जापुर द मूवी’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, कालीन भैया और गुड्डू पंडित की दुनिया अब बड़े पर्दे पर मचाएगी भौकाल

Mirzapur The Movie Teaser: मिर्जापुर: द मूवी का टीजर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर में सत्ता और भौकाल से भरी मिर्जापुर की दुनिया की पहली झलक देखने को मिली है।

सोनाली झा

Mirzapur The Movie Teaser Release: ओटीटी की सबसे लोकप्रिय क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है और फैंस एक बार फिर कालीन भैया और गुड्डू पंडित की दुनिया में लौटने को उत्साहित नजर आ रहे हैं।

साल 2018 में शुरू हुई ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज ने अपनी दमदार कहानी, हिंसा, सत्ता संघर्ष और यादगार किरदारों के दम पर देशभर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। अब पहली बार इस फ्रेंचाइजी को सिनेमाई रूप में पेश किया जा रहा है। टीजर में पूर्वांचल की उसी खौफनाक और सत्ता से भरी दुनिया की झलक दिखाई गई है, लेकिन इस बार कहानी का दायरा और भी बड़ा नजर आ रहा है। फिल्म में पुराने किरदारों के साथ कई नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे।

पंकज त्रिपाठी और अली फजल की दमदार वापसी

टीज़र में एक बार फिर पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु अपने चर्चित किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। वहीं सबसे बड़ा सरप्राइज जितेंद्र कुमार की एंट्री है, जो फिल्म में बबलू पंडित के किरदार को निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा रवि किशन की मौजूदगी ने भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि उनका किरदार कहानी में नया मोड़ लेकर आएगा।

स्टार कास्ट में कई बड़े नाम शामिल

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक और सोनल एस चौहान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी मिर्जापुर यूनिवर्स के एक अनदेखे और अनसुने अध्याय को दर्शकों के सामने पेश करेगी। टीजर में पूर्वांचल से लेकर राजस्थान तक फैले घटनाक्रम की झलक दिखाई गई है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु भाषा में भी रिलीज की जाएगी, ताकि इसका भौकाल और बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंच सके।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?