पंचायत 5: रिंकी और सचिव की प्रेम कहानी पर लगेगा फुल स्टॉप 
मनोरंजन

पंचायत 5 में होंगे 3 बड़े बदलाव, प्रेम कहानी शुरू होते ही बिछड़ जाएंगे रिंकी-सचिव

पंचायत 5 को लेकर तेजी से चर्चा हो रही है। रिंकी और सचिव की लव स्टोरी का लोग इंतजार कर रहे हैं, लेकिन खबर है कि दोनों की लव स्टोरी शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगी। सीजन 5 में तीन बड़े बदलाव होगा। 

अनिल सिंह

Panchayat 5 Rinki Sachiv Love Story: पंचायत 5 को लेकर तेजी से चर्चा हो रही है। सीजन 4 लोगों को पसंद तो आया लेकिन इसकी आलोचना भी की गई। अब सीजन 5 को लेकर दर्शकों को उम्मीद है कि मेकर्स दर्शकों की उम्मीद के मुताबिक कहानी को आगे बढ़ाएंगे।

दर्शकों को रिंकी और सचिन की लव स्टोरी का इंतजार है जबकि खबर के मुताबिक दोनों की लव स्टोरी शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगी। वेब सीरीज पंचायत के सीजन 5 को लेकर तीन बड़े बदलाव की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है।

पंचायत 5 में होंगे तीन बड़े बदलाव

सोशल मीडिया पर पंचायत 5 को लेकर तेजी से चर्चा हो रही है, यूजर्स का मानना है कि पांचवें सीजन में तीन बड़े बदलाव हो सकते हैं, पहला बदलाव- रिंकी और सचिव की लव स्टोरी का एंड हो सकता है। इसमें हैरान होने वाली बात नहीं है, एमबीए के लिए सचिव का सिलेक्शन हो गया है तो वह कॉलेज में दाखिला लेने के लिए फुलेरा से बाहर जाएंगे। शुरू होते ही दोनों की लव स्टोरी का एंड दिखाया जाएगा, लेकिन बाद में दोनों फिर मिलेंगे ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है।

पंचायत 5 की कहानी में दूसरा बड़ा बदलाव होगा, प्रहलाद विधायक के तौर पर नजर आएंगे। मंजू देवी की प्रधानी में उप प्रधान के तौर पर नजर आ रहे प्रहलाद पंचायत 5 में एक दमदार विधायक की भूमिका में नजर आ सकते हैं। क्योंकि पंचायत 4 में इसके लिए भूमिका बना दी गई है। फुलेरा के सांसद प्रहलाद को विधायक बनना चाहते हैं, अपकमिंग सीजन में प्रहलाद को विधायक बनाने की तैयारी होगी और पंचायत 5 के आखिर तक वो दमदार विधायक की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

पंचायत 5 में तीसरा बड़ा बदलाव होगा रिंकी और सचिन की लव स्टोरी का भांडा फूट जाएगा। सोशल मीडिया पर यूजर्स का मानना यह है कि भूषण और क्रांति देवी को सचिव और रिंकी की आंख मिचौली का जब पता चलेगा तो वह प्रधान के परिवार को बदनाम करने के लिए इस खबर को पूरे गांव में फैलाने का काम करेंगे, जिसकी वजह से भूषण और क्रांति देवी को गांव वालों की सहानुभूति मिलेगी और प्रधानमंत्री देवी के परिवार में क्लेश शुरू हो जाएगा।

पंचायत 5 को लेकर कहा ये भी जा रहा है कि पंचायत 5 में रिंकी के रिश्ते की बात फिर से शुरू होगी और कई लोग रिंकी के लिए रिश्ता लेकर प्रधान के घर भी आएंगे, हालांकि पंचायत 5 की असल कहानी में क्या कुछ होगा यह आने वाले वक्त में पता चलेगा। यह सिर्फ ख्याली पुलाव है जो सोशल मीडिया पर यूजर्स पका रहे हैं।

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन