जारी हुआ पंचायत 5 का पोस्टर, मेकर्स ने रिलीज डेट का भी किया ऐलान  
मनोरंजन

पंचायत 5 पहली झलक जारी, माधव की जगह बिनोद बना गया उप प्रधान!

जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता की वेब सीरीज पंचायत के शौकीन हैं, तो उसके पांचवें सीजन के लिए तैयार हो जाइए। खुद मेकर्स ने पांचवें सीजन की पहली झलक जारी की है और रिलीज डेट का ऐलान किया है।

अनिल सिंह

पंचायत 4 का खुमार अभी दर्शकों के सिर से उतरा नहीं है। इसी बीच मेकर्स ने वेब सीरीज पंचायत को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। मेकर्स ने पांचवें सीजन का ऐलान कर दिया है और पंचायत 5 के लिए तैयार रहने की अपील की है। पंचायत 5 का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है, जो बेहद दिलचस्प दिखाई दे रहा है। इसमें कुर्सी के लिए घमासान दिख रहा है। कुर्सी है उप प्रधान पद की है। ऐसा प्रतीत हो रहा है।

पंचायत 4 में जो कहानी दिखाई गई, उसके हिसाब से माधव उप प्रधान बनने वाला था, लेकिन पंचायत 5 की पहली झलक में पंचायत के उप प्रधान की भूमिका में बिनोद नजर आ रहा है। प्राइम वीडियो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीवीएफ क्रिएशन ने पंचायत 5 का फर्स्ट लुक जारी किया है। इसमें बिनोद एक कुर्सी पर बैठा हुआ नजर आ रहा है।

बिनोद की पंचायत 5 में होगी अहम भूमिका 

बिनोद जिस कुर्सी पर बैठा है, कुर्सी के एक तरफ गांव की पूर्व प्रधान रह चुकी मंजू देवी की टीम नजर आ रही है, तो दूसरी तरफ गांव की नई प्रधान बनी क्रांति देवी की टीम नजर आ रही है। हैरानी वाली बात यह है कि विनोद को देखकर लग रहा है कि वह गांव का उप प्रधान है, जबकि उप प्रधान बनाने का वादा माधव से किया गया था।

कौन बना गांव का उप प्रधान 

पंचायत 5 को लेकर सोशल मीडिया पर भी अब बहस शुरू हो गई है। पोस्टर देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह का रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा है कि वह इंतजार नहीं कर सकते इसे जल्द से जल्द रिलीज किया। जाए दूसरे यूजर ने लिखा है कि पंचायत 5 में बिनोद का अहम किरदार होगा, ऐसा प्रतीत हो रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा है लगता है उसे गांव का उप प्रधान बना दिया गया है।

पंचायत सीजन 5 कब होगा रिलीज 

माधव का क्या हुआ? विनोद इतनी मजबूत पोजीशन में कैसे पहुंचा? यह सब जानने के लिए सीजन 5 का इंतजार करना होगा, जो 2026 में रिलीज होने वाला है। मेकर्स ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा की सीजन 4 खत्म होने के तुरंत बाद ही सीजन 5 के ऐलान की वजह से पंचायत 5 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त रोमांच पैदा हो गया है।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा