पामेला सेरेना और माधुरी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां

Pamala Serena Viral Video: लॉक अप 2 में पामेला सेरेना का एक और फ्लर्टिंग वीडियो वायरल हो गया है। उन्होंने अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी के साथ मजाकिया अंदाज में फ्लर्ट किया और अशनीर की मिमिक्री भी की।

सोनाली झा

Pamala Serena Flirts in Lock Upp 2: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' लगातार अपने विवादों और मजेदार पलों की वजह से चर्चा में बना हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच बनने वाले रिश्ते और उनकी मस्ती दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में पामेला सेरेना एक बार फिर अपनी फ्लर्टिंग स्टाइल को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इससे पहले आकांक्षा चमोला को मजाक-मजाक में लिपलॉक किस करने के बाद वह चर्चा में थीं।

वायरल वीडियो में पामेला सेरेना बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी के साथ बातचीत करती नजर आती हैं। दोनों इस बात पर चर्चा कर रही होती हैं कि शो खत्म होने के बाद घर पहुंचने पर अशनीर का क्या रिएक्शन होगा। तभी पामेला मजाकिया अंदाज में खुद को अशनीर ग्रोवर बताते हुए उनकी एक्टिंग करने लगती हैं। पामेला कहती हैं कि आप छोटी स्कर्ट पहनकर आईं और बोलीं, अशनीर जी आपने मुझे मिस किया क्या? जब मैं लॉकअप में थी तब आपने मुझे कितना मिस किया? इसके बाद वह खुद ही अशनीर बनकर जवाब देती हैं कि मैंने आपको बहुत मिस किया।

माधुरी के जवाब ने सबको हंसा दिया

पामेला की बातों पर माधुरी भी मजेदार अंदाज में साथ देती हैं। जब पामेला कहती हैं कि वह दरवाजा बंद करेंगी, तो माधुरी तुरंत जवाब देती हैं कि हम दोनों दरवाजा बंद करके 'देसी ब्लिंग' का एपिसोड देखेंगे। माधुरी की यह बात सुनते ही पामेला जोर-जोर से हंसने लगती हैं और आसपास मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

सोशल मीडिया पर बंटे फैंस के रिएक्शन

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोग पामेला के फनी अंदाज को एंटरटेनिंग बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि वह शो में लगभग हर महिला कंटेस्टेंट के साथ फ्लर्ट करती नजर आती हैं। वहीं कुछ दर्शकों ने आकांक्षा चमोला के पुराने बयान का जिक्र करते हुए भी इस वीडियो पर अपनी राय दी है। फिलहाल, पामेला सेरेना का यह मजेदार वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और 'लॉक अप 2' एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच