पल्लवी जोशी का कान्स में जलवा 
मनोरंजन

पल्लवी जोशी का कान्स में जलवा, तन्वी द ग्रेट की स्क्रीनिंग पर मिला जबरदस्त प्यार

पल्लवी जोशी ने फिल्म तन्वी द ग्रेट के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तन्वी द ग्रेट की स्क्रीनिंग पर जो प्यार मिला, वो मेरे लिए बेहद भावुक कर देने वाला था।

सोनाली झा

फ्रांस: नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं और दमदार अदाकारा-प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी ने हमेशा ऐसी फिल्में दी हैं जो लोगों के दिलों में उतर जाती हैं। अपनी मेहनत और बेहतरीन काम से उन्होंने सिनेमा में एक अलग जगह बनाई है। अब सालों की मेहनत के बाद उन्होंने अपनी फिल्म तन्वी द ग्रेट के साथ 2025 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहला कदम रखकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

2025 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में पल्लवी जोशी ने जब तन्वी द ग्रेट के साथ डेब्यू किया, तो उन्हें जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अपनी खुशी जाहिर करते हुए पल्लवी ने कहा कि तन्वी द ग्रेट की स्क्रीनिंग पर जो प्यार मिला, वो मेरे लिए बेहद भावुक कर देने वाला था। हर परफॉर्मेंस की सराहना हुई और फिल्म ने अलग-अलग संस्कृतियों और भाषाओं के लोगों के दिलों को छुआ। वो शाम बहुत खास रही भावनाओं, अपनापन और सपोर्ट से भरी हुई।

पल्लवी जोशी ने आगे कहा कि इस कहानी का हिस्सा बनकर मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं, जो इतनी गहराई से जुड़ाव बनाती है। अब इंतजार है उस पल का जब आप सभी इस फिल्म को देखेंगे। वर्क फ्रंट पर पल्लवी जोशी के पास फिल्म्स की जबरदस्त लाइनअप है। वो जल्द ही तन्वी द ग्रेट और द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर में नजर आएंगी।

हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान खेर की तन्वी द ग्रेट को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। अनुपम खेर ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए और फिल्म की रिलीज की तारीख के बारे में अपने फैंस को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर की। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वे अपनी फिल्म के लिए दर्शकों के प्यार और समर्थन से अभिभूत हैं और लिखा कि आप सभी का 18 जुलाई को हमारी फिल्म के प्यार, जादू और मेहनत को देखने का इंतजार है। फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी