पलक तिवारी पहुंचीं साउथ कोरिया (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

पलक तिवारी बनीं Miss PT Korea, हिना खान के बाद साउथ कोरिया की गलियों में बार्बी डॉल लुक में जीता लोगों का दिल

जानी-मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी हाल ही में साउथ कोरिया पहुंची हैं और वहां से उन्होंने अपनी बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी हमेशा ही अपने ग्लैमरस अंदाज और स्टाइलिश लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब एक बार फिर पलक ने सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन इस बार वजह है उनकी साउथ कोरिया ट्रिप। जी हां, पलक इन दिनों साउथ कोरिया में हैं और वहां की खूबसूरत वादियों में अपने स्टनिंग लुक्स से फैंस का दिल जीत रही हैं।

दरअसल, हाल ही में पलक ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह हल्के नीले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनका यह एलिगेंट और परी जैसा लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया है। उन्होंने इन फोटोज के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा, “क्योंकि मैं हूं मिस PT कोरिया।”

पलक तिवारी पहुंचीं साउथ कोरिया इन फोटोज में पलक किसी राजकुमारी की तरह कोरियन गलियों में टहलती दिख रही हैं। खूबसूरत बैकग्राउंड और उनके एक्सप्रेशन्स हर किसी को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। उनके फैंस भी कमेंट्स में जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ओ माय गॉड! ये तो सच में जमीन पर उतरी एक परी लग रही हैं।" वहीं दूसरे ने लिखा, "सीन सीधे किसी फेयरीटेल से लग रहे हैं।"

सिर्फ लुक ही नहीं, पलक ने अपनी कोरिया यात्रा के कई दिलचस्प पल भी इंस्टाग्राम पर साझा किए हैं। एक वीडियो में दिखा कि कोरिया पहुंचने पर उनका फूलों के गुलदस्ते से शानदार स्वागत हुआ। इसके अलावा उन्होंने वहां के ट्रेडिशनल हाउस, कल्चर और खाने-पीने की झलकियां भी शेयर कीं, जो उनके ट्रैवल एक्सपीरियंस को और भी स्पेशल बना रही हैं।

एक्ट्रेस ने मां श्वेता तिवारी को लेकर कही थी ये बातें

खास बात ये कि कुछ समय पहले श्वेता तिवारी का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अब वो अपनी बेटी को पैसे देने के बजाय कहती हैं कि खुद खर्च करो। वहीं, बाहर खाने को लेकर भी वह टोकती हैं।ट

इन सबके बीच अगर पलक तिवारी की वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म भूतनी में देखा गया था। जिसमें उनके साथ संजय दत्त और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में दिखे थे।

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह