घर में मृत पाई गई पाकिस्तानी एक्ट्रेस, एक हफ्ते तक कमरे में पड़ा रहा आयशा खान का शव  
मनोरंजन

पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा खान का निधन, एक हफ्ते तक कमरे में पड़ा रहा शव

पाकिस्तानी दिग्गज कलाकार आयशा खान के निधन की खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक उनका शव उनके ही अपार्टमेंट में एक हफ्ते के बाद पाया गया। वह कराची के गुलशन-ए-इकबाल के एक अपार्टमेंट में रह रही थी।

अनिल सिंह

पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा खान की मौत की खबर सामने आ रही है। 76 साल की उम्र में उनके ही अपार्टमेंट में उन्हें मृत पाया गया। बॉडी को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक हफ्ते पहले ही उनकी मौत गई थी। आयशा खान की मौत नेचुरल डेथ है या फिर उनकी हत्या की गई है। इसके बारे में कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयशा खान के बच्चे और परिवार के अन्य लोग विदेश में रहते हैं और वह यहां अकेले ही रह रही थी। पाकिस्तान के कराची में मौजूद गुलशन-ए-इकबाल नाम के इलाके में वह एक अपार्टमेंट में अकेले रह रही थी। पड़ोसियों को उनके घर से जब बदबू आने लगी, तब उन्होंने पुलिस को सूचित किया, पुलिस मौके पर पहुंची तो आयशा खान मृत अवस्था में घर के भीतर पाई गई।

आयशा खान के काम की अगर बात करें तो वह पाकिस्तान के टीवी सीरियलों में काफी कम कर चुकी हैं। आयशा खान को पाकिस्तान में घर-घर में पहचाना जाता है और वह पाकिस्तान की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी है कि आयशा खान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि उनकी मौत स्वाभाविक मौत है या फिर उनकी हत्या हुई है। पुलिस ने शुरुआती जांच के मुताबिक इस बात का खुलासा किया है कि उनकी मौत करीब 1 हफ्ते पहले हुई थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

आयशा खान के काम की अगर बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल टीपू सुल्तान, दरारें और आखिरी चट्टान में दमदार भूमिका निभाई थी और उनके दमदार किरदार और जबरदस्त एक्टिंग की वजह से लोग उन्हें काफी चाहते थे। आयशा खान के निधन की खबर से पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक में डूब गई है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए