सोनू सूद के सवाल पर ओपल सुचाता ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब  
मनोरंजन

ओपल सुचाता बनीं मिस वर्ल्ड 2025, सोनू सूद के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने जज के रूप में ओपल सुचाता से सच्चाई और व्यक्तिगत जिम्मेदारी पर सवाल पूछा। ओपल ने कहा कि हमें ऐसा जीवन जीना चाहिए, जो दूसरों के लिए प्रेरणा बने।

सोनाली झा

मुंबई: मिस वर्ल्ड 2025 के 72वें संस्करण का ग्रैंड फिनाले भारत के हैदराबाद शहर में शानदार तरीके से आयोजित किया गया था। इसमें थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगस्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब को अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक मौके पर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद भी बतौर जज मौजूद थे, जिन्होंने ओपल से एक गहरा और संवेदनशील सवाल पूछा। इतना ही नहीं ओपल ने अपने जवाब से न केवल जजों का, बल्कि दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीत लिया।

सोनू सूद ने ओपल से पूछा कि इस यात्रा ने आपको सच्चाई और व्यक्तिगत जिम्मेदारी के बारे में क्या सिखाया है, जो कहानियों को कैसे आकार देता है। ओपल ने बेहद शांत और आत्मविश्वास से जवाब देते हुए कहा कि मिस वर्ल्ड में होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा अवसर है। इस यात्रा ने मुझे सिखाया कि चीजों को देखने के नजरिए में ही असली फर्क होता है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम जो कुछ भी करें, वह दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बने।

ओपल ने आगे कहा कि मैं मानती हूं कि चाहे कोई बच्चा हो, वयस्क हो या हमारे माता-पिता हम सभी को ऐसा जीवन जीने की कोशिश करनी चाहिए, जिससे कोई न कोई प्रेरणा ले सके। नेतृत्व करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि हम अपने कार्यों में कृपा, शालीनता और सच्चाई बनाए रखें। ओपल का जवाब न केवल दार्शनिक और परिपक्व था, बल्कि यह भी दिखाता था कि वे न केवल बाहरी सुंदरता से, बल्कि आंतरिक दृष्टिकोण और समझदारी से भी भरपूर हैं।

सोनू सूद ने भी उनके जवाब की सराहना करते हुए कहा कि आपने बेहद सुंदर जवाब दिया है। आप सच में सुंदरता, बुद्धिमत्ता और आत्मा की मिसाल हैं। ओपल का यह जवाब और सोनू सूद के साथ उनका संवाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग न केवल उनकी इंटेलिजेंस की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उनके विजन और विनम्रता से भी प्रेरित हो रहे हैं। इस जवाब ने यह साबित कर दिया कि मिस वर्ल्ड सिर्फ एक ताज नहीं, बल्कि सोच, जिम्मेदारी और नेतृत्व का प्रतीक है।

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर

परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाडी में रार! सुप्रिया सुले का नरम रुख, जानिए पूरा सियासी समीकरण

26/11 Mumbai Terror Attack: देश के लिए बलिदान या साध्वी का श्राप? शहीद हेमंत करकरे की विवादों से भरी कहानी

घर की छत पर सोलर लगवाने को लेकर सरकार ले आई नया नियम, अब बैटरी लगवाना होगा जरूरी; जानें कब से लागू होगा नियम

UP Politics: बातों से ज्यादा काम करने की जरूरत, इमरान मसूद को खड़गे की दो टूक नसीहत; कहा- गठबंधन होकर रहेगा