वरुण धवन और कृति सनोन  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

'ऑब्सेशन' के हिंदी वर्जन में वरुण धवन-कृति सेनन की एंट्री, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कमाए करोड़ों

Obsession Movie 2026 Hindi Dub: हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' के ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस कृति सनोन इसके हिंदी डब वर्जन में अपनी आवाज देंगे।

यति सिंह

Highlight

  • हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' ने दुनियाभर में 523 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाए।

  • फिल्म का अनकट वर्जन 30 अक्टूबर 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

  • दर्शक फिल्म को हिंदी और अंग्रेजी भाषा में देख सकेंगे।

  • फिल्म की कहानी प्यार, जुनून और एक खतरनाक इच्छा के इर्द-गिर्द घूमती है।

  • वरुण धवन और कृति सेनन की आवाज में मिलेगा डर का डोज

Varun Dhawan & Kriti Sanon Obsession Voice Cast: हॉरर और थ्रिलर फिल्मों के शौकीनों के बीच अपनी एक खास जगह बनाने वाली अंतरराष्ट्रीय फिल्म 'ऑब्सेशन' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के नए रिकॉर्ड कायम किए हैं।

इस फिल्म की सक्सेस को देखते हुए मेकर्स ने इसके भारतीय फैंस के लिए एक बहुत बड़ा तोहफा तैयार किया है। देश के दर्शकों को अपनी भाषा में इस खौफनाक अनुभव से रूबरू कराने के लिए बॉलीवुड के 2 फेमस स्टार्स इस प्रोजेक्ट से जुड़ चुके हैं, जिससे लोगों की उत्सुकता कई गुना बढ़ गई है।

ग्लोबली फिल्म ने तोड़े कमाई के नए रिकॉर्ड

फिल्म 'ऑब्सेशन' के बॉक्स ऑफिस सफर पर नजर डालें तो इसने रिलीज के बाद से ही दुनिया भर के सिनेमाघरों में गर्दा उड़ा दिया है। बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के अनुसार फिल्म 'ऑब्सेशन' ने शुरुआती समय में ही अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी और धीरे-धीरे इसके आंकड़े आसमान छूने लगे।

अमेरिका समेत दुनिया भर के अलग-अलग बाजारों से बंपर कमाई करते हुए इस फिल्म का कुल ग्लोबल कलेक्शन 523.2 मिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर चुका है। इसके साथ ही भारत के बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने लगभग 84.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 100.96 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है, जो इसकी जबरदस्त पॉपुलेरिटी को साफ बयां करता है।

क्या है फिल्म की अनूठी कहानी

हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' की कहानी एक बेहद दिलचस्प और डरावने मोड़ पर आधारित है, जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखती है। कहानी बेयर नाम के एक म्यूजिक स्टोर कर्मचारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपनी ही को-वर्कर निक्की से गहरा प्यार हो जाता है।

इसके बाद कहानी में एक ऐसा मोड़ आता है जब वह एक जादुई इच्छा पूरी करने वाली ताकत का सहारा लेकर निक्की को पाने की जिद ठान बैठता है। लेकिन यह चाहत एक भयानक रूप ले लेती है और दोनों की लाइफ में डरावनी घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है, जहां प्यार धीरे-धीरे एक खतरनाक जुनूनी रूप में बदल जाता है।

वरुण धवन और कृति संभालेंगे हिंदी डबिंग की कमान

भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म 'ऑब्सेशन' को और ज्यादा खास बनाने के लिए बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार वरुण धवन और कृति सनोन को डबिंग के लिए चुना गया है। एक्ट्रेस कृति सनोन के लिए यह अनुभव बेहद खास है क्योंकि उन्होंने अपने पूरे करियर में पहली बार किसी अन्य कलाकार की परफॉर्मेंस को अपनी आवाज दी है।

कृति का कहना है कि यह रोल काफी चुनौतीपूर्ण और अनोखा था, जिसे निभाना उनके लिए रोमांचक रहा। वहीं दूसरी ओर एक्टर वरुण धवन का मानना है कि इस प्रोजेक्ट के हिंदी वर्जन पर काम करने से उन्हें फिल्म को बहुत करीब से देखने और इसके छोटे-छोटे पहलुओं को गहराई से समझने का अनोखा मौका मिला है।

यह हॉरर फिल्म आने वाली 30 अक्टूबर 2026 से अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी। अब देखना यह होगा कि बड़े पर्दे पर धूम मचाने के बाद ओटीटी की दुनिया में यह फिल्म दर्शकों का कितना दिल जीत पाती है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी