नोरा फतेही और अशरफ हकीमी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

एक लाइक और मच गया बवाल, नोरा फतेही-अशरफ हकीमी डेटिंग रूमर्स ने इंटरनेट हिला दिया

Achraf Hakimi Nora Fatehi: नोरा फतेही और मोरक्को के फुटबॉलर अशरफ हकीमी की डेटिंग अफवाहों ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। AFCON मैच, इंस्टाग्राम लाइक और पुराने वीडियो के बाद चर्चाएं तेज हैं।

सोनाली झा

Nora Fatehi Achraf Hakimi Dating Rumors: बॉलीवुड अभिनेत्री और इंटरनेशनल डांसर नोरा फतेही इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह बना है उनका नाम मोरक्को के स्टार फुटबॉलर अशरफ हकीमी के साथ जुड़ना। सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ तस्वीरों और ऑनलाइन इंटरैक्शन के बाद फैंस कयास लगाने लगे हैं कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

इन चर्चाओं की शुरुआत तब हुई जब नोरा फतेही हाल ही में मोरक्को के दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने अफ्रीका कप ऑफ नेशंस (AFCON) का एक अहम मुकाबला स्टेडियम में बैठकर देखा। नोरा ने मैच से जुड़ी कई इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर कीं, जिनमें वह मोरक्को टीम की जीत का जश्न मनाती नजर आईं। फैंस ने इसे सिर्फ सपोर्ट नहीं बल्कि किसी खास कनेक्शन से जोड़कर देखना शुरू कर दिया।

नोरा फतेही और अशरफ हकीमी की डेटिंग

इसके बाद मामला तब और गरमा गया जब रेडिट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दावा किया गया कि अशरफ हकीमी ने नोरा की इन पोस्ट्स को लाइक किया है। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर नोरा फतेही और अशरफ हकीमी ट्रेंड करने लगे। फैन फोरम्स पर दोनों की तस्वीरें और पुराने इंटरव्यू खंगाले जाने लगे, जिससे डेटिंग की अटकलों को और हवा मिली।

नोरा फतेही-अशरफ हकीमी का नहीं आया कोई रिएक्शन

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने इनसाइडर के हवाले से दावा किया कि नोरा का AFCON मैच देखने जाना और हकीमी की सोशल मीडिया इंटरैक्शन महज इत्तेफाक नहीं है। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक न तो नोरा फतेही और न ही अशरफ हकीमी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। दोनों की चुप्पी ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

नोरा फतेही का पुराना वीडियो वायरल

इन अटकलों को तब और बल मिला जब नोरा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में नोरा फतेही से उनका पसंदीदा मोरक्कन फुटबॉलर पूछा जाता है। जवाब में वह हकीमी का नाम लेती हैं और उनके खेल की जमकर तारीफ करती नजर आती हैं। उन्होंने कहा था कि हकीमी अपने खेल को लेकर बेहद जुनूनी हैं और उनकी किक्स रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करती हैं।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं