नीति टेलर और परिक्षित बावा (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

The Alliance से बाहर आने के बाद नीति टेलर ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, पति से अलग रहने की बताई असली वजह

Niti Taylor Divorce Rumors: द अलायंस से बाहर होने के बाद नीति टेलर ने शो के अनुभव, पति परीक्षित बावा से अलग रहने की वजह और भविष्य में रियलिटी शो न करने को लेकर खुलकर बात की।

अपूर्वा नायक

Niti Taylor Parikshit Bawa Divorce Rumors: कैसी ये यारियां से हर घर में पहचान बनाने वाली नीति टेलर हाल ही में अमेजन प्राइम के रियलिटी शो द अलायंस में नजर आयी थी। नीति टेलर को इस शो में काफी पसंद किया गया था।

द अलायंस से बाहर आने के बाद नीति टेलर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी बात कही है। नीति टेलर ने अपनी शादीशुदा जीवन को लेकर बयान दिया है। नीति टेलर ने तलाक की खबरों को लेकर रिएक्ट किया है।

अलग रहने की बतायी वजह

पिछले दिनों नीति टेलर और परीक्षित बावा के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। जिसके बाद एक्ट्रेस नीति टेलर ने खुद सामने आकर अपने पति से अलग रहने की वजह बतायी है। नीति टेलर ने बताया है कि दोनों ही अपने काम के चलते अलग-अलग शहरों में रहते हैं। हालांकि वो भी कई बार दिल्ली जाती है और उनके पति भी उनसे मिलने मुंबई आते है।

एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों को साथ में ज्यादा समय नहीं मिल पाता। ऐसे में जब भी दोनों साथ होते हैं, वह अपना पूरा समय पति के साथ बिताना चाहती हैं। उनकी बातों से साफ है कि अलग शहरों में रहना उनके रिश्ते में दूरी की वजह नहीं, बल्कि काम से जुड़ी मजबूरी है।

रियलिटी शो से की तौबा

नीति ने यह भी साफ किया कि द अलायंस शायद उनका आखिरी रियलिटी शो होगा। उन्होंने कहा कि इस शो के दौरान उन्हें काफी तनाव महसूस हुआ, खासकर एक कमरे में सीमित रहने की स्थिति ने उन्हें परेशान किया। हालांकि वह इस अनुभव को अच्छा और सीखने वाला मानती है।

एक्टिंग को देती है प्राथमिकता

नीति टेलर ने कहा कि उन्हें एक्टिंग करना बेहद पसंद है। जरूरत पड़ने पर वह लगातार लंबे समय तक काम कर सकती है। नीति टेलर के अनुसार, एक्टिंग उनके लिए रियलिटी शो से ज्यादा सहज और पसंदीदा क्षेत्र है।

2020 में हुई थी शादी

नीति टेलर और परीक्षित बावा ने साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी की थी। कोरोना महामारी के कारण विवाह समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं।

इन शोज में नजर आ चुकी है नीति

नीति टेलर ने कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्हें बड़े अच्छे लगते हैं से पहचान मिली। इसके अलावा वह ये है आशिकी, गुलाम, लाल इश्क, इश्कबाज और कैसी ये यारियां जैसे लोकप्रिय टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी है।

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब