निरहुआ और आम्रपाली दुबे (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Nirahua Supports Amrapali Dubey: बिग बॉस 20 में आम्रपाली के खेल पर फिदा हुए निरहुआ, फैंस से की वोट की अपील

Amrapali Dubey: बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे के खेल की निरहुआ ने जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस से आम्रपाली को वोट देने की अपील की और उनके ट्रॉफी जीतने का भरोसा जताया।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • निरहुआ ने बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे के लिए मांगे वोट

  • बोले- बेबाक अंदाज और शानदार गेम से ट्रॉफी जीतकर आएंगी आम्रपाली

  • 35 फिल्मों में साथ काम कर चुकी है जोड़ी, डेटिंग की अफवाहों को बताया गलत

Nirahua Amrapali Dubey Voting Appeal: भोजपुरी सिनेमा की सुपर हिट जोड़ी एक बार फिर से चर्चाओं में है। भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने बिग बॉस में नजर आने वाली अपनी को स्टार आम्रपाली दुबे के लिए वोटिंग अपील की है।

हाल ही में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने फैंस से आम्रपाली दुबे के लिए वोट करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने आम्रपाली दुबे के गेम प्लान को लेकर भी बड़ी बात कही है।

निरहुआ ने की आम्रपाली के गेम की तारीफ

निरहुआ ने इस वीडियो में कहा कि बिग बॉस 20 में आम्रपाली क्या धुआंधार खेल रही हैं। उनका बेबाक अंदाज, उनकी बुद्धिमत्ता, उनकी सूझ-बूझ, उनका स्टाइल, सबकुछ ने लोगों को दीवाना बना दिया है। इतना बढ़िया खेल रही हैं कि हर कोई तारीफ कर रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि आम्रपाली इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी जीतकर ही आएंगी।

निरहुआ बोले कि हम सबको उम्मीद है कि वो बिग बॉस की ट्रॉफी जीत के आएं। वो पक्का जीतेंगी। सब लोग ये मान रहे हैं कि जितना बढ़िया खेल रही हैं, जितना धुआंधार खेल रही हैं, आम्रपाली एकदम से इस बार ट्रॉफी लेके ही आएंगी।

भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक मानी जाती है। आम्रपाली ने साल 2014 में फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके हीरो निरहुआ ही थे। पहली ही फिल्म से दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आई कि उसके बाद दोनों ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दीं।

दोनों ने अब तक करीब 35 फिल्मों में एक साथ काम किया है। निरहुआ हिंदुस्तानी के अलावा पटना से पाकिस्तान, बम बम बोल रहा है काशी, निरहुआ चलल लंदन जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की।

डेटिंग की अफवाहों पर दोनों ने दी सफाई

ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की वजह से अक्सर दोनों के रिश्ते को लेकर भी अटकलें लगती रही हैं। कई बार अफवाह उड़ी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, निरहुआ और आम्रपाली दोनों ने ही इन अफवाहों को हमेशा खारिज किया है। आम्रपाली हमेशा निरहुआ को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताती हैं।

निरहुआ शादीशुदा हैं। उनकी पत्नी का नाम मनसा यादव है। एक पुराने इंटरव्यू में निरहुआ ने इन अफवाहों पर कहा था कि यह सब फैंस ने ही बना दिया है। उन्होंने साफ कहा था कि वह शादीशुदा हैं और उनके बच्चे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि आम्रपाली उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं और दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती और प्रोफेशनल रिश्ता है।

बिग बॉस के घर में भी निरहुआ का जिक्र करती हैं आम्रपाली

इधर, बिग बॉस 20 के घर में भी आम्रपाली अपने दोस्त निरहुआ का जिक्र करती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने साथी कंटेस्टेंट माही विज से बातचीत के दौरान निरहुआ की शादीशुदा जिंदगी पर बात की। माही ने जब उनसे पूछा कि क्या दिनेश की कभी गर्लफ्रेंड रही हैं, तो आम्रपाली ने हंसते हुए कहा कि रही होंगी। उन्होंने निरहुआ का बचाव करते हुए कहा कि इसके बावजूद दिनेश अपनी पत्नी के साथ रहे। उन्होंने यह भी बताया कि दिनेश की शादी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ही तय हो गई थी।

इससे पहले एक और बातचीत में आम्रपाली ने साथी कंटेस्टेंट लव गिल से कहा था कि निरहुआ के साथ उनकी दोस्ती इतनी गहरी और सहज है कि वे बिना बोले ही एक-दूसरे को समझ जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें कपल समझ लेते हैं, जबकि दिनेश खुद उन्हें शादी करने के लिए कहते रहते हैं।

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे