खेसारी लाल पर भड़के निरहुआ: 'मैं यादव हूं, सनातनी हिंदू, अपने धर्म का अपमान नहीं सहूंगा' 
मनोरंजन

हिंदुओं का अपमान नहीं करूंगा सहन, खेसारी लाल यादव के बयान पर निरहुआ ने भरी हुंकार

बिहार चुनाव से पहले निरहुआ ने खेसारी लाल यादव के राम मंदिर पर दिए बयान का कड़ा विरोध किया। निरहुआ ने कहा कि वह यादव और सनातनी हिंदू हैं, धर्म का अपमान सहन नहीं करेंगे।

अनिल सिंह

StartFragment

Dinesh Lal Yadav vs Khesari Lal Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच बीजेपी नेता और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ (दिनेश लाल यादव) और राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। यह लड़ाई अब राजनीति के साथ-साथ धर्म और 'असली यादव' होने के मुद्दे पर केंद्रित हो गई है। हाल ही में, निरहुआ ने बिहार में एक जनसभा का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और धर्म का अपमान करने वालों को दो टूक जवाब दिया है।

निरहुआ ने हेलीकॉप्टर से उतरने और जनसभा को संबोधित करने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मैं यादव हूं, सनातनी हिंदू। मैं सभी धर्मों का आदर करता हूं, लेकिन मैं अपने धर्म का अपमान न ही सहन करूंगा और न ही चुप रहूंगा। जय श्री राम।" यह बयान सीधे तौर पर खेसारी लाल यादव को दिया गया एक जवाब माना जा रहा है।

राम मंदिर पर बयान से शुरू हुई थी जुबानी जंग

दरअसल, इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब खेसारी लाल यादव ने एक जनसभा में राम मंदिर पर सवाल उठाते हुए कहा था कि मंदिर के बजाय अस्पताल और फैक्ट्री बनाई जानी चाहिए। खेसारी के इस बयान से निरहुआ काफी नाराज हो गए थे और उन्होंने खेसारी पर पलटवार करते हुए उन्हें 'यादव नहीं, यदुमुल्ला' तक कह दिया था। निरहुआ का तर्क था कि जो व्यक्ति असली कृष्णवंशी होता है, वह कभी राम का विरोध नहीं कर सकता। निरहुआ के इस बयान ने भोजपुरी राजनीति में गर्मागर्मी बढ़ा दी।

पवन सिंह और मनोज तिवारी ने दिया समर्थन

निरहुआ के इस बयान का समर्थन इंडस्ट्री के दो अन्य बड़े चेहरों, सिंगर पवन सिंह और सांसद मनोज तिवारी ने भी किया था। पवन सिंह ने खेसारी पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह मंच से कुछ भी बोलते रहते हैं। वहीं, मनोज तिवारी का कहना था कि खेसारी को चुनाव के समय सोच-समझकर बोलना चाहिए। इन सितारों के समर्थन से यह जुबानी जंग अब एक व्यापक राजनीतिक और धार्मिक बहस का रूप ले चुकी है।

खेसारी लाल का पलटवार और चुनावी माहौल

निरहुआ और मनोज तिवारी के बयानों पर खेसारी लाल ने भी तुरंत पलटवार किया था। उन्होंने मीडिया को दिए इंटरव्यू में निरहुआ का नाम लेते हुए कहा था कि उनके लिए कोई भी जाति या धर्म मायने नहीं रखता है, क्योंकि मुसलमान भी इसी देश का हिस्सा हैं। खेसारी ने निरहुआ को यह भी याद दिलाया कि उन्होंने खुद फिल्मों में मुसलमान का किरदार निभाया है। इस गर्माहट के बीच बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी, जिसके बाद 11 नवंबर को दूसरे चरण का चुनाव होगा और परिणाम 14 नवंबर को घोषित होंगे।

EndFragment

राज्यसभा से भी पास हुआ ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026, खरगे को बोलने का मौका न मिलने पर विपक्ष ने किया वॉकआउट

कौन हैं कटहल किंग? जिनकी PM मोदी से बातचीत हो रही वायरल, जानिए रत्नागिरी के किसान मिथिलेश देसाई की कहानी

तमिलनाडु में NEET खत्म करने का प्रस्ताव पास, जानें क्यों लगातार परीक्षा का विरोध कर रहा राज्य

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

राहुल गांधी एक बिगड़े शहजादे, गृहमंत्री के आते ही संसद से भागे; भाजपा सांसद ने नेता प्रतिपक्ष पर कसा तंज