निक्की तंबोली और अरबाज पटेल (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

घर की लड़ाई इंटरनेट पर आयी, निक्की तंबोली से ब्रेकअप की खबरों के बीच बॉयफ्रेंड ने शेयर की क्रिप्टिक स्टोरी

Nikki Tamboli Arbaaz Patel के रिश्ते में दरार की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। दोनों के एक-दूसरे को अनफॉलो करने और क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करने के बाद ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई हैं।

अपूर्वा नायक

Nikki Tamboli Arbaaz Patel Breakup: रियलिटी शो बिग बॉस मराठी 5 से सबसे ज्यादा चर्चा बटोरने वाले कपल निक्की तंबोली और अरबाज पटेल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। खबर आ रही है कि 2 सालों के साथ के बाद अब इन दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए है।

दावा किया जा रहा है कि ब्रेकअप के चलते इन दोनों ने ही एक दूसरे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी अनफॉलो कर दिया है। हालांकि इस दौरान अरबाज पटेल की एक क्रिप्टिक पोस्ट इन सुर्खियों को तेजी से हवा दे रही हैं।

एक-दूसरे को किया अनफॉलो

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। इसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते के खत्म होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अरबाज की चीटिंग वाली पोस्ट

एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद अरबाज पटेल ने सोशल मीडिया पर चीटिंग से जुड़ी एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने पार्टनर को धोखा देने और फिर उससे प्यार का इजहार करने को रिश्ते के प्रति अनादर बताया। उनकी इस पोस्ट को निक्की तंबोली के साथ जोड़कर देखा जाने लगा।

निक्की ने भी दिया इशारा?

अरबाज की पोस्ट के कुछ ही समय बाद निक्की तंबोली ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने लिखा कि अफेयर्स केवल इसलिए नहीं होते कि कोई नया व्यक्ति आकर्षक लग रहा है, बल्कि कई बार इसकी वजह यह होती है कि पुराना पार्टनर अपने वादों का सम्मान करना बंद कर देता है। निक्की की इस पोस्ट ने भी सोशल मीडिया पर चर्चाओं को हवा दे दी।

अभी तक नहीं किया ब्रेकअप कंफर्म

दोनों की पोस्ट सामने आने के बाद फैंस के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, निक्की और अरबाज ने न तो अपने ब्रेकअप की पुष्टि की है और न ही इन सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कोई सीधा बयान दिया है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि दोनों के बीच वास्तव में क्या हुआ है।

बिग बॉस मराठी 5 में शुरू हुई लव स्टोरी

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की मुलाकात बिग बॉस मराठी 5 के दौरान हुई थी। शो में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल गया। निक्की ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शो में जाने से पहले ही उन्होंने तय कर लिया था कि वह वहां अपना पार्टनर ढूंढेंगी। स्टेज पर अरबाज को देखने के बाद उन्हें लगा था कि शायद वही उनके लिए सही इंसान हैं।

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Kolkata Puja Stampede Live:कोलकाता पुलिस ने बोबाजार इलाके में निषेधाज्ञा लागू की, पीड़ितों से मिलेंगे अमित शाह

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत