Nia Sharma Laughter Chefs Season 3 (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

'लाफ्टर शेफ्स 3' के सेट पर निया शर्मा का दिखा जलवा, 'जीरो सिविक सेंस' वाले ट्रेंड पर बनाया मजेदार वीडियो

Nia Sharma Laughter Chefs Season 3: निया शर्मा ने 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 के सेट से 'जीरो सिविक सेंस' ट्रेंड पर मजेदार वीडियो शेयर किया। फैंस अभिनेत्री की शो में वापसी से बेहद उत्साहित हैं।

अनिल सिंह

Nia Sharma Laughter Chefs 3: टेलीविजन की सबसे ग्लैमरस और बेबाक अभिनेत्रियों में शुमार निया शर्मा एक बार फिर छोटे पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। लोकप्रिय कुकिंग-कॉमेडी शो 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड' सीजन-3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और निया ने धमाकेदार अंदाज में शो के सेट पर अपनी वापसी दर्ज कराई है। गुरुवार को अभिनेत्री ने सेट से एक ऐसा वीडियो साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर हंसी का फव्वारा छोड़ दिया है।

निया का यह वीडियो वर्तमान में इंटरनेट पर चल रहे एक विवादित ट्रेंड पर आधारित है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

अमूल्य रतना के 'सिविक सेंस' वाले वीडियो पर लिया मजे

हाल ही में मशहूर इन्फ्लुएंसर अमूल्य रतना का एक वीडियो काफी चर्चा में रहा था, जिसमें वे सार्वजनिक स्थान पर अपना आउटफिट फ्लॉन्ट कर रही थीं। तभी पीछे से एक व्यक्ति फोन पर बात करते हुए उनके फ्रेम में आ गया, जिस पर अमूल्य ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि लोगों के पास 'जीरो सिविक सेंस' है। इसी का पैरोडी वर्जन बनाते हुए निया शर्मा ने शो के सेट से अपना 'आउटफिट चेक' वीडियो शेयर किया। वीडियो में जब निया पोज दे रही होती हैं, तभी क्रू मेंबर्स और अन्य कलाकार जानबूझकर उनके फ्रेम में आ जाते हैं।

सेट पर मची अफरा-तफरी और निया का तंज

निया ने ट्रेंड को पूरी तरह कॉपी करते हुए मजाक में कहा, "मेरे वर्क प्लेस पर ऐसे लोग हैं, जिन्हें कोई सिविक सेंस नहीं है। अब मेरे पास मेरा पूरा लुक वीडियो नहीं है और किसी ने मुझसे माफी तक नहीं मांगी।" निया का यह मजाकिया अंदाज और उनकी एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है। नेटिजन्स उनकी कॉमिक टाइमिंग की तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि अमूल्य रतना के वीडियो के बाद कई हस्तियां इस पर अपने-अपने वर्जन बना रही हैं, लेकिन निया का 'लाफ्टर शेफ्स' वाला ट्विस्ट सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है।

'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 का बेसब्री से इंतजार

'लाफ्टर शेफ्स' का पिछला सीजन सुपरहिट रहा था, जहाँ निया शर्मा की कुकिंग स्किल्स और उनकी मस्ती को दर्शकों ने खूब सराहा था। सीजन 3 में उनकी वापसी से साफ है कि इस बार कॉमेडी और कुकिंग का तड़का पहले से भी ज्यादा तीखा होने वाला है। निया के साथ सुदेश लहरी, भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक जैसे सितारे फिर से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। फैंस अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि एपिसोड प्रसारित होने पर निया की किचन में किसके साथ जुगलबंदी जमती है।

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने मानी हार, नीरज कुमार को बधाई देने से किया इनकार, पार्टी को लेकर दिया जवाब

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया