कैन दिस लव बी ट्रांसलेटेड (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

OTT की इस नई K-Drama सीरीज ने मचाया तहलका, IMDb पर 8.3 रेटिंग के साथ ट्रेंडिंग में बनाई जगह

Netflix Trending Series: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई नई कोरियन रोमांटिक-कॉमेडी वेब सीरीज ने आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। 12 एपिसोड वाली ये सीरीज IMDb पर भी छाई हुई है।

स्नेहा मौर्या

Can This Love Be Translated On OTT: नेटफ्लिक्स लगातार कोरियन ड्रामा लवर्स के लिए बेहतरीन कंटेंट लेकर आ रहा है। इसी कड़ी में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाल ही में 12 एपिसोड की एक नई के-ड्रामा वेब सीरीज रिलीज की गई है, जिसने आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। रिलीज के कुछ ही दिनों में यह सीरीज नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है और सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर चर्चा हो रही है।

खास बात यह है कि इस कोरियन सीरीज को न सिर्फ दर्शकों का प्यार मिल रहा है, बल्कि आईएमडीबी पर भी इसे शानदार रेटिंग हासिल हुई है। ऐसे में अगर आप रोमांटिक कॉमेडी के शौकीन हैं, तो यह सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

क्या है सीरीज की कहानी?

यह रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा एक बड़ी कॉर्पोरेट कंपनी की महिला एंटरप्रेन्योर की कहानी पर आधारित है, जो अपने बिजनेस को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाना चाहती है। इसके लिए उसे एक ऐसे ट्रांसलेटर की जरूरत होती है, जिसे कई भाषाओं का अच्छा ज्ञान हो। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक टैलेंटेड मेल ट्रांसलेटर से होती है, जिसे वह अपनी कंपनी में हायर कर लेती है। हालांकि, दोनों एक ही कंपनी में काम करते हैं, लेकिन उनकी सोच और लाइफस्टाइल एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है। इसी वजह से शुरुआत में दोनों के बीच टकराव और नोकझोंक देखने को मिलती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उनके रिश्ते में बदलाव आने लगता है और यह प्रोफेशनल रिलेशन धीरे-धीरे प्यार में बदल जाता है। सीरीज में रोमांस के साथ-साथ हल्के-फुल्के कॉमेडी सीन भी भरपूर देखने को मिलते हैं, जो इसे और ज्यादा एंटरटेनिंग बनाते हैं।

कैन दिस लव बी ट्रांसलेटेड में ये सितारे आए नजर

यहां बात हो रही है नेटफ्लिक्स की लेटेस्ट के-ड्रामा वेब सीरीज कैन दिस लव बी ट्रांसलेटेड?’ की, जिसमें कोरियन सुपरस्टार्स किम सेओन-हो और गो यंग जंग ने लीड रोल निभाए हैं। अच्छी खबर यह है कि यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर हिंदी डब में भी उपलब्ध है।

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में है शामिल

रिलीज के बाद से ही यह सीरीज नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-3 पोजिशन पर बनी हुई है। आईएमडीबी पर इसे 8.3/10 की दमदार रेटिंग मिली है, जो इसकी लोकप्रियता और कंटेंट क्वालिटी को साफ तौर पर दर्शाती है।

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी