नेहा सिंह राठौड़ ने बताया आसान है देशभक्त बनना, बस मुझे गाली और बन जाओ... 
मनोरंजन

मुझे गाली देकर देशभक्त बन रहे हैं लोग, नेहा सिंह राठौड़ ने फिर जारी किया नया वीडियो

भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ का नया वीडियो सामने आया है, इसमें उन्होंने बताया है कि वह FIR और गलियों से डरने वाली नहीं हैं। नेहा का यह वीडियो चौकीदार कायर बा वीडियो के बाद सामने आया है। 

अनिल सिंह

भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ का वीडियो चौकीदार कायर बा वायरल हुआ, उस वीडियो ने बवाल मचा दिया था। उसके बाद अब नेहा एक और नया वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर बात की, महिला आयोग पर सवाल उठाया, मोदी सरकार को निशाने पर लिया और साथ ही यह भी बताया कि वह लोगों की गाली और FIR से डरने वाली नहीं हैं। यह सब उनका हौसला नहीं तोड़ सकते।

नेहा ने बताया कि यह वही लोग हैं जो मुझे गाली देकर देशभक्त बनना चाह रहे हैं, इन जैसे लोगों ने ही सावित्रीबाई फुले पर कीचड़ फेंका था। सुकरात को जहर पिलाया था। ब्रूनो को जिंदा जलाया था। मीराबाई को जहर दिया था और सीता जी को अग्नि परीक्षा देने के लिए मजबूर किया था।

नेहा सिंह राठौड़ ने कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया एक पर यह पोस्ट साझा की है, इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है। तुम्हारी गालियां और FIR मेरा हौसला नहीं तोड़ सकते।

नेहा सिंह राठौड़ ने कुछ दिनों पहले ही चौकीदार कायर बा सॉन्ग वाला एक वीडियो पोस्ट किया था, उस वीडियो पर खूब बवाल हुआ था। इसको लेकर नेहा सिंह राठौड़ सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई। नेहा सिंह राठौड़ की तुलना पाकिस्तानी जासूसी के लिए हिरासत में ली गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें सूर्पणखा, मथरा और ताड़का की उपाधि दे रहे हैं।

चौकीदार कायर बा वीडियो को लेकर ट्रोल हुई नेहा सिंह राठौड़ ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए लिखा है कि यह वही लोग हैं जिनकी वजह से सीता जी को अग्नि परीक्षा देने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह वही लोग हैं जिन्होंने मीराबाई को जहर दिया। यह वही लोग हैं जिन्होंने सावित्रीबाई फुले पर कीचड़ फेंका था। नेहा सिंह राठौड़ ने यह भी कहा कि यह लोग मुझे गाली देने को ही देशभक्ती समझते हैं। यह मुझे गाली देकर देशभक्त बन रहे हैं। इनकी गाली पर महिला आयोग चुप है, सरकार इनके साथ खड़ी है। लेकिन मैं अपनी लोकतंत्र की लड़ाई लड़ते रहूंगी। यह मेरी जान ले सकते हैं लेकिन मेरा हौसला नहीं तोड़ सकते।

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत