नेहा कक्कड़ के नए गाने 'तू प्यासा है, मैं पानी सनम' ने मचाई सोशल मीडिया पर धूम 
मनोरंजन

डीनो मोरिया और Neha Kakkar की जोड़ी ने मचाया धमाल, 'तू प्यासा है, मैं पानी सनम' गाना हुआ हिट

New Song: नेहा कक्कड़ अपने नए गाने की वजह से चर्चा में हैं। उनका लेटेस्ट गाना 'तू प्यासा है मैं पानी सनम' रिलीज हो गया। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 4.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

अनिल सिंह

StartFragment

Tu Pyaasa Hai: नेहा कक्कड़ का नया गाना 'तू प्यासा है, मैं पानी सनम' उनके फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें उनके बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज ने सबका ध्यान खींचा है। इस गाने में नेहा का जलवा और उनकी आवाज का जादू एक बार फिर देखने को मिका है। इस गाने में नेहा बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया के साथ नजर आ रहीं हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस फायर बता रहे हैं। ये पहला मौक़ा है जब वो डीनो मोरिया के साथ किसी गाने में नजर आई हैं। 

गाने में नेहा कक्कड़ अभिनेता डिनो मोरिया के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। ऑनस्क्रीन दोनों में कमाल की केमिस्ट्री दिख रही है। गाने की शुरुआत में नेहा की आवाज में एक रोमांटिक अंदाज देखने को मिलता है, जहां वह कहती हैं, "भिगा दे हमको तू जालिम, ये बारिश कुछ खास नहीं लगती, ऐसी आदत लगी है, तेरे साथ पीने की, बिन तेरे अब प्यास नहीं लगती।"इन लाइंस को आसान और आकर्षक शब्दों में पेश किया गया है, जो सीधे दिल को छू जाते हैं।

यहां देखें वीडियो

म्यूजिक और बीट्स युवाओं को खूब पसंद आ रहे हैं

'तू प्यासा है, मैं पानी सनम' एक रोमांटिक और एनर्जेटिक गाना है, जिसमें नेहा का सिजलिंग अवतार देखने लायक है। गाने का म्यूजिक और बीट्स युवाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। डिनो मोरिया की मौजूदगी ने गाने को और भी आकर्षक बना दिया है।

कुछ ही घंटी में यूट्यूब पर हिट हुआ गाना 

इस गाने को यूट्यूब और अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया है और कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। टोनी कक्कड़ ने गाने को लिखने के साथ-साथ संगीतबद्ध भी किया है और इसकी कोरियोग्राफी मोहित और सेरेन ने की है। नेहा कक्कड़ के फैंस इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी आवाज, स्टाइल और डिनो के साथ उनकी जोड़ी को खूब सराह रहे हैं।

नेहा कक्कड़ की नेट वर्थ

नेहा कक्कड़ एक प्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायिका हैं जिन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं। उनका जन्म 6 जून 1988 को उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुआ था। नेहा कक्कड़ की उम्र वर्तमान में 37 वर्ष है और उनकी नेट वर्थ लगभग 60 करोड़ रुपये है।

तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज की

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

न्यूजीलैंड में नौकरी और पढ़ाई का नया रास्ता, भारत के साथ FTA लागू; जानें छात्रों और युवाओं को क्या मिलेगा

गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया, तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

त्योहार के बीच राजनैतिक रैली से व्यापार को झटका! ट्रेडर्स ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर चिंता जताई