नीति मोहन  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

इश्क वाला लव से जिया रे तक, जब एआर रहमान के ऑडिशन ने बदली नीति मोहन की किस्मत

Neeti Mohan Birthday: सिंगर नीति मोहन ने अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों को जीता है। कभी पॉप बैंड 'आसमा' का हिस्सा रहीं नीति के करियर में एआर रहमान का एक ऑडिशन टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

यति सिंह

Highlights

  • नीति मोहन ने साल 2003 में रियलिटी शो 'पॉपस्टार्स' जीतकर अपनी पहचान बनाई थी।

  • वह पॉप बैंड 'आसमा' का हिस्सा बनीं और 'चंदू के चाचा' गाने से पॉपुलर हुईं।

  • साल 2007 में एआर रहमान के कॉन्सर्ट के ऑडिशन में चुना जाना उनके करियर का अहम मोड़ बना।

  • 'इश्क वाला लव' और 'जिया रे' जैसे गानों ने उन्हें बॉलीवुड में खास पहचान दिलाई।

Neeti Mohan Success Story: हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक अलग और खास पहचान बना चुकीं जानी-मानी सिंगर नीति मोहन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी जादुई आवाज के दीवाने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद हैं। आज भले ही नीति बॉलीवुड की टॉप प्लेबैक सिंगर्स में शुमार हैं, लेकिन उनके इस मुकाम तक पहुंचने का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था।

नीति का शुरुआती जीवन म्यूजिक और कला के इर्द-गिर्द ही बीता। 4 बहनों में सबसे बड़ी नीति के माता-पिता ने हमेशा अपनी बेटियों के सपनों को समझा और उन्हें आगे बढ़ने के पूरे मौके दिए। भले ही उनके परिवार में पहले से कोई म्यूजिक बैकग्राउंड नहीं था, लेकिन उनकी कला के प्रति लगन ने उन्हें कभी पीछे मुड़कर नहीं देखने दिया।

रियलिटी शो से शुरू हुआ करियर

नीति मोहन के करियर में साल 2003 एक बहुत बड़ा ट्विस्ट लेकर आया। इस दौरान उन्होंने चैनल वी के पॉपुलर रियलिटी शो 'पॉपस्टार्स' में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सिंगिग के दम पर इसकी विजेता बनकर उभरीं। इस जीत के बाद शो के बाकी के विनर के साथ मिलकर एक पॉप बैंड 'आसमा' की नींव रखी गई।

इस नए नवेले बैंड का गाना 'चंदू के चाचा' उस दौर के युवाओं के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो गया था। पॉप बैंड के साथ जुड़ने के बाद उन्हें देश के कई जाने-माने संगीतकारों से मिलने-जुलने का मौका मिला। हालांकि इस शुरुआती सक्सेस के बाद भी फिल्मी दुनिया के संगीतकारों तक अपनी आवाज पहुंचाना उनके लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था।

नीति मोहन

एआर रहमान के एक ऑडिशन ने बदली किस्मत

साल 2007 में अमेरिका में होने वाले एआर रहमान के एक बड़े कॉन्सर्ट के लिए ऑडिशन आयोजित किए गए थे। नीति ने बिना किसी डरे सीधे तौर पर इस ऑडिशन में हिस्सा लिया। उनकी अनूठी आवाज और सिंगिग का अंदाज रहमान को बेहद पसंद आया और उन्हें उस फेमस टीम का हिस्सा बनने का शानदार मौका मिल गया।

ए आर रहमान के साथ जुड़ने के बाद नीति मोहन को देश-विदेश में बड़े मंचों पर लाइव कॉन्सर्ट करने का अभूतपूर्व अनुभव मिला। महान संगीतकार के साथ काम करने की वजह से उन्हें संगीत की बारीक से बारीक चीजें सीखने और खुद को एक बेहतर कलाकार के रूप में तराशने का मौका मिला।

बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग से डेब्यू

साल 2012 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के बेहद पॉपुलर सॉन्ग 'इश्क वाला लव' के जरिए उन्होंने आधिकारिक तौर पर बॉलीवुड में एक प्लेबैक सिंगर के रूप में अपनी धमाकेदार शुरुआत की।

शाहरुख खान की फिल्म 'जब तक है जान' में एआर रहमान के ही म्यूजिक से सजे गाने 'जिया रे' ने उनकी पॉपुलेरिटी को आसमान पर पहुंचा दिया। 'रांझणा' का नजर लाए ना, 'गुंडे' का तूने मारी एंट्री, 'हैप्पी न्यू ईयर' का मनवा लागे और 'पद्मावत' का नैनो वाले ने जैसे कई बेहतरीन गाने उनके नाम से जुड़े।

Explainer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 सालों में किन देशों का सबसे ज्यादा दौरा किया?

Akvan Cyclone: आंध्र-यनम-ओडिशा में मूसलाधार बारिश, 120 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; मछुआरों के लिए सख्त चेतावनी

जिंदा है कुलगाम का आतंकी लतीफ भट, जुंगलपोरा में सुरक्षाबलों ने घेरा; दोनों तरफ से गोलीबारी जारी

IMD: चक्रवात अकवान का खतरा! ओडिशा में 2 लाख से ज्यादा लोगों को निकालने की तैयारी, 8 जिले अलर्ट पर

राहुल गांधी की शिव-पार्वती पोस्ट पर बीजेपी का हमला, हलेबीडु मंदिर के इतिहास और खिलजी के हमलों पर पूछे सवाल