नीम करोली बाबा पर बन रही है फिल्म, मधुर भंडारकर ने जारी किया पहला पोस्टर 
मनोरंजन

Neem Karoli Baba: मधुर भंडारकर ने जारी किया नीम करोली बाबा पर बन रही फिल्म का पहला पोस्टर

Film On Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा पर बन रही फिल्म का पहला पोस्टर जारी हुआ है। फिल्म मेकर मधुर भंडारकर ने इसे जारी किया और फिल्म की टीम को लेकर बात की है।

अनिल सिंह

StartFragment

Neem Karoli Baba Biopic: नीम करोली बाबा के जीवन पर एक फिल्म बन रही है। इसका पहला पोस्टर आज लखनऊ में एक कार्यक्रम में जारी किया गया। इस दौरान फिल्म की पूरी टीम, उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और फिल्मकार मधुर भंडारकर मौजूद रहे। 

फिल्म का नाम 'श्री बाबा नीब करौरी महाराज' रखा गया है। इसका पहला पोस्टर श्री राम के नारे के साथ लखनऊ के राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में लॉन्च किया गया। फिल्म में सुबोध भावेश, हितेन तेजवानी और समीक्षा सिंह जैसे सितारे हैं।

'श्री बाबा नीब करौरी महाराज' फिल्म का पहला पोस्टर

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए मधुर भंडारकर ने कहा, “मुझे इस बात की खुशी है कि नीम करोली बाबा पर फिल्म बन रही है। देश-विदेश में लोग उन्हें पूजते हैं। आज अच्छा लग रहा है कि मुझे यहां पर अतिथि के तौर पर बुलाया गया और हमने इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया। मैं पूरी टीम को बधाई देना चाहता हूं, सुबोध भावेश बहुत ही टैलेंटेड एक्टर हैं। वह उनका रोल कर रहे हैं। मैं पूरी उम्मीद करता हूं कि फिल्म सफल होगी, पूरी टीम बहुत ही टैलेंटेड है। सरस जी को खास बधाई जो ऐसी फिल्म बनाने जा रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि दुनियाभर में नीम करोली बाबा के फैंस इस फिल्म को भी अपना भरपूर प्यार देंगे।”

फिल्म की शूटिंग अभी जारी है

उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, नीम करोली बाबा जिनका जन्म उत्तर प्रदेश की पावन धरती फिरोजाबाद में हुआ। उन्होंने सनातन संस्कृति के लिए अपना जीवन समर्पित करते हुए समाजसेवा में लगा दिया। ईश्वर की असीम अनुकंपा उन्हें प्राप्त थी। उन्हें लोग देवता का स्वरूप मानते हैं, कैंची धाम मंदिर में लाखों श्रद्धालु हर साल जाते हैं। यूपी सरकार के पर्यटन विभाग ने इनके जन्म स्थान और तपोस्थली को विकसित करने में काफी योगदान दिया है। आज हमें बेहद खुशी है कि ठाकुर सरस सिंह इनके जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इसका पोस्टर लखनऊ में आज जारी किया गया। इसके लिए मैं पूरी टीम और सरस जी को बधाई देता हूं। नीम करोली बाबा की यादों को और उनकी छवि को इस फिल्म के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।” फिल्म की शूटिंग अभी जारी है, इसकी रिलीज डेट बहुत जल्द घोषित की जाएगी।

EndFragment

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर