नयनतारा ने लेडी सुपरस्टार टाइटल को मारी ठोकर 
मनोरंजन

Nayanthara: नयनतारा ने ठुकराया लेडी सुपरस्टार का खिताब, एक्ट्रेस सिर्फ चाहती हैं फैंस का प्यार

Nayanthara Lady Superstar: नयनतारा ने लेडी सुपरस्टार के टाइटल को ठुकरा दिया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा है कि उन्हें सिर्फ अपने फैंस का प्यार चाहिए, कोई भरी भरकम खिताब नहीं।

अनिल सिंह

Nayanthara Lady Superstar Title: नयनतारा ने बताया है कि उन्हें सिर्फ और सिर्फ फैंस का प्यार चाहिए लेडी सुपरस्टार का खिताब नहीं। नयनतारा ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से गुजारिश की है कि उन्हें लेडी सुपरस्टार कहकर नहीं बल्कि नयनतारा कहकर ही बुलाएं। क्योंकि इस नाम से उन्हें अपनापन महसूस होता है। लेडी सुपरस्टार के खिताब से उन्हें डर लगता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह के कीमती टाइटल की वजह से उन्हें ऐसा लगता है कि उनके और फैंस के बीच बिना शर्त बंधन का जो रिश्ता है वह कमजोर पड़ जाएगा।

सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने एक लंबा चौड़ा नोट लिखकर अपने फैंस से गुजारिश की है, लिखा है एक एक्ट्रेस के रूप में मेरी जर्नी के लिए खुशी और सक्सेस के सभी स्रोतों का धन्यवाद। मेरा जीवन एक खुली किताब है। जिसे हमेशा बिना शर्त प्यार और स्नेह से सजाया गया। चाहे मेरी सफलता के दौरान मेरे कंधे पर शाबाशी रही हो या फिर मुश्किल के दौर में फैंस द्वारा मिला सहारा, हर वक्त मेरे प्रशंसकों ने मेरा साथ दिया है। आप हमेशा मेरे लिए मौजूद रहे हैं। नयनतारा ने आगे लिखा कि मुझे लेडी सुपरस्टार का टाइटल नहीं चाहिए, मुझे सिर्फ आपका प्यार चाहिए। क्योंकि यह महंगा टाइटल मेरे और आपके बीच बिना शर्त प्यार को कम कर देता है।

नयनतारा शाहरुख खान की फिल्म जवान में अहम किरदार में नजर आई थी, इतना ही नहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और वह उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने फीमेल ओरिएंटेड फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है और यही कारण है कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्हें लेडी सुपरस्टार का टाइटल फिल्म इंडस्ट्री नहीं बल्कि उनके चाहने वालों ने दिया था, लेकिन उन्हें लगता है कि उन्हें इस टाइटल की जरूरत नहीं है, वह सिर्फ अपने प्रशंसकों का प्यार पाना चाहती हैं।

हिमांशु भाऊ गिरफ्तार: विदेश में पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर, बिश्नोई गैंग से है दुश्मनी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल